Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
ताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री ने हैशटैग #Unite2FightAgainstCorona के साथ कई ट्वीट कर जनता से की सहयोग की अपील

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 अक्टूबर 2020, गुरुवार। देश में जारी कोरोना महामारी संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर से कोविड-19 महामारी के खिलाफ एकजुट लड़ाई का आह्वान किया है। पीएम ने हैशटैग #Unite2FightAgainstCorona के साथ कई ट्वीट किए हैं, जिसमें उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की है। दुनिया में सबसे ज्यादा कतोरोना मामलों की लिस्ट में भारत दूसरे नंबर पर है। बीते कुछ हफ्तों से हर दिन 70 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।

[box type=”shadow” ]जनता से अपील करते हुए पीएम ने ट्विट पर लिखा कि भारत की कोविड-19 की लड़ाई लोगों के चलते आगे बढ़ रही है और इसे कोविड वॉरियर्स से बड़ी शक्ति मिलती है। हमारे एकजुट प्रयास ने बहुत सी जानें बचाई हैं। हमें लड़ाई की अपनी गति बनाए रखनी होगी और हमारे लोगों को वायरस से बचाना होगा।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कोरोना से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देशों को भी लोगों के साथ एक बार फिर साझा किया। उन्होंने ट्वीट किया- आइए, कोरोना से लड़ने के लिए एकजुट हों! हमेशा याद रखें: मास्क जरूर पहनें। हाथ साफ करते रहें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। ‘दो गज की दूरी’ रखें।

एक अन्य ट्वीट में पीएम ने कहा कि साथ आकर हम सफल होंगे, साथ आकर हम कोरोना वायरस के खिलाफ जीत हासिल करेंगे।[/box]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुरू करेंगे ‘जन आंदोलन’

कोरोना के खतरे के प्रति लोगों को नए सिरे से जागरूक करने और बचाव के लिए जारी गाइड लाइंस के पालन के लिए प्रेरित करने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार से ‘जन आंदोलन’ शुरू करने जा रहे हैं। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बताया कि इस अभियान में स्थानीय स्तर पर पोस्टर, होर्डिंग के साथ ही सोशल, प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

दरअसल, देश के लगभग पूरी खुल जाने और साथ ही त्योहारी सीजन में कोरोना के तेजी से फैलने का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार त्योहारों के दौरान लोगों के आपस में मेल-मुलाकात से कोरोना के मामले बढ़ने के साफ संकेत मिले हैं।

शारीरिक दूरी के नियम का पालन ही कोरोना से एकमात्र बचाव होगा

भारत में अगले तीन महीने पूरे देश में कई त्योहार होने वाले हैं। 17 अक्टूबर से नवरात्र का पर्व शुरू हो रहा है। उसके बाद दशहरा और अगले महीने दीपावली और छठ है। इसी तरह दिसंबर में क्रिसमस और फिर नए साल के आगाज का जश्न होगा। जाहिर है त्योहारों के दौरान लोगों का न सिर्फ एक-दूसरे से मेल-जोल बढ़ जाएगा, बल्कि विभिन्न धाíमक आयोजनों में बड़ी संख्या में लोग एकत्र भी होंगे। ऐसे में त्योहार मनाने और धार्मिक आयोजनों मे शामिल होने के दौरान शारीरिक दूरी के नियम का पालन ही कोरोना से एकमात्र बचाव होगा।

देश में कोरोना का आंकड़ा 68 लाख के पार

देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के अब तक 68 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। बीते 24 घंटों में 78,524 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 971 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक 68 लाख 35 हजार 656 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 58 लाख 27 हजार 705 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल देश में 9 लाख 2 हजार 425 एक्टिव केस है। देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1 लाख 5 हजार 526 हो गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!