Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
देश

महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव में उम्मीदवारों को लेकर पीएम मोदी कर रहे हैं बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्‍याशियों की घोषणा थोड़ी देर में हो सकती है। संभावना है कि प्रत्‍याशियों की सूची करीब 10 से 11 बजे के बीच घोषित की जाएगी। इसकी सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। पहले चरण में 54 सीटों के लिए प्रत्‍याशियों की सूची जारी की जाएगी। बाकि सीटों के लिए प्रत्‍याशियों का ऐलान भी जल्‍द किया जाएगा। रविवार देर रात पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सभी 90 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दे दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पहले चरण के लिए 54 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाई गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बाकी सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने के लिए अधिकृत कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार बाकी सीटों में से कुछ पर पेंच फंसा है। उसको सुलझाने के बाद ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल राष्ट्रीय अध्यक्ष को इसकी जानकारी देंगेे और संबंधित क्षेत्रों के प्रत्याशियों की सूची जारी हो जाएगी। बता दें कि रविवार शाम पांच बजे से आठ बजे तक भाजपा के केंद्रीय मुख्यालय में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी तय करने को लेकर केंद्रीय चुनाव समिति की प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। इसमें पहले हरियाणा पर चर्चा हुई, उसके बाद महाराष्ट्र पर।  जहां तक हरियाणा के प्रत्याशियों की सूची की बात है तो संभावना है कि देर रात तक जारी हो जाए।

बैठक से निकलने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल सीधे हरियाणा भवन पहुंचे। वहां उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह और कृष्णपाल गुर्जर को तलब किया। गुर्जर अपने दिल्ली स्थित निवास 8 तुगलक लेन से सीएम का संदेश मिलते ही करीब दस मिनट में हरियाणा भवन पहुंच गए, जबकि राव इंद्रजीत सिंह नहीं पहुंचे। गुर्जर व सीएम के बीच एकांत में चर्चा होती रही। बताया जा रहा है कि सीएम ने गुर्जर के साथ घंटे भर विस्तृत चर्चा की। सूत्र बताते हैं कि गुर्जर को मुख्यमंत्री ने फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की सभी नौ सीट पर महत्व देने का आश्वासन दिया गया है।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में हिस्सा लेने के बाद रात्रि 10.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कहा है कि महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव विकास के मुद्दों पर लड़े जाएंगे। मोदी ने कहा है कि दोनों प्रदेशों के लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों के नेतृत्व में केंद्र और राज्य दोनों सरकारों द्वारा डबल इंजन के रूप में काम किया है।

प्रधानमंत्री के साथ समिति की बैठक से पहले भी केंद्रीय मुख्यालय में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी डॉ.अनिल जैन, चुनाव प्रभारी नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बीच करीब दो घंटे तक चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में भी केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों के परिजनों को टिकट दिए जाने के मुद्दे पर चर्चा हुई। हालांकि अमित शाह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि केंद्रीय मंत्रियों व सांसदों के परिजनों को टिकट भले न दिए जाएं, लेकिन उनके लोकसभा क्षेत्र में टिकट वितरण में उनकी राय को महत्व दिया जाए।

यही कारण रहा कि मुख्यमंत्री ने बैठक खत्म होते ही सबसे पहले कृष्णपाल गुर्जर को हरियाणा भवन बुलाया। राव इंद्रजीत सिंह के कड़े तेवरों से सीएम सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता खासे नाराज हैं। सूत्र बताते हैं कि केंद्रीय नेतृत्व एक हद तक राव के तेवर सहन करेगा, इसके बाद कड़ा फैसला ले सकता है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार दूसरे दलों से आने वाले प्रमुख नेताओं को टिकट अवश्य दिया जाएगा। इसके पीछे पार्टी के रणनीतिकारों का कहना है कि दूसरे दलों के प्रमुख नेताओं को पार्टी की मुख्य धारा से जोडऩे पर न केवल विपक्षी दलों को नुकसान होगा बल्कि भाजपा को जमीनी स्तर पर संगठन विस्तार में फायदा होगा।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!