Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी ने हर कदम पर उत्तराखंड का साथ दिया है : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री धामी ने चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी में भाजपा को जिताने की अपील की

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 10 अप्रैल 2024, उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिन्यालीसौड़ में भाजपा के लिए वोट मांगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाकर देना है। आज देश में हर कोई कह रहा है मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोग इस बार चुनाव न लड़ने की सिफारिश लगा रहे थे। क्योंकि वो जनता के निर्णय से भली भांति परिचित है। संपूर्ण देश के लोगों ने देखा है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विश्व शक्ति के रूप में उभर रहा है। 10 वर्षों में भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर साइंस और टेक्नोलॉजी तक हर क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है। जी – 20 सम्मेलन के बाद दुनिया ने भारत की ताकत को पहचाना है।

मोदी ने देश से गरीबी और पिछड़ेपन को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया है। अंतिम छोर तक विकास पहुंचाने का काम किया है। प्रधानमंत्री द्वारा लागू की गई हर योजना गरीबों किसानों महिलाओं नौजवान युवाओं रोजगार को समर्पित है। आज जनधन योजना, उज्जवला योजना, किसान समृ्द्धि योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, हर घर जल, जल से नल, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ड्रोन दीदी लखपति दीदी जैसी कई योजनाएं संचालित हैं। उन्होंने कहा ये योजनाएं मोदी की गारंटियां है। जो देश के करोड़ों गरीब लोगों के जीवन में खुशहाली ला रही है।

कहा कि, चुनाव से पूर्व किए वादे को पूरा करते हुए राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कर दिया गया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार द्वारा लंबे समय से चली आ रही नकलों पर कड़ी कार्रवाई हुई है। नकल माफियाओ का खेल बंद करके युवाओं को उनका हक दिलाया और नकल विरोधी कानून लागू किया। बिना किसी पक्षपात के योग्य, प्रतिभावान युवा सरकारी परीक्षाओं में पास हो रहे हैं। इसके साथ ही धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून को मंजूरी दे दी गई है। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। राज्य की महिलाएं अपने साथ अन्य लोगों को भी रोजगार देने का कार्य कर रही हैं। गरीब परिवारों को साल में 3 मुफ्त गैस रिफिल करवाएं जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा हवाई सेवाओं को बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। पूरे विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। 52 करोड़ से अधिक की लागत से आर्च ब्रिज का निर्माण करवाया जा रहा है। 15 करोड़ की लागत से पॉलिटेक्निक कॉलेज में भवनों का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। ग्राम सभा नाग में माता रेणुका देवी मंदिर में विभिन्न विकास कार्य गतिमान हैं। बहुत जल्द 166 करोड़ से अधिक की लागत से जानकी चट्टी से यमुनोत्री तक रोपवे निर्माण किया जाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। पिछले 10 वर्षों में मोदी ने उत्तराखंड को लगभग दो लाख करोड़ की सौगात दी है। मोदी ने हर कदम पर उत्तराखंड का साथ दिया है। उन्होंने कहा अब हर उत्तराखंडवासी मोदी का साथ देंगे और उन्हें तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने में अपना योगदान देंगे। उन्होंने सभी लोगो से आगामी 19 अप्रैल को टिहरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह को भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र राणा, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *