Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
राजनैतिक-गतिविधियाँ

पीएम मोदी ने दिया भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र, बोले-हम एसी कमरों में बैठ कर पार्टी चलाने वालों में से नहीं

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले साल होने वाले लोकसभा और मध्यप्रदेश समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पूर्व आज भारतीय जनता पार्टी के लाखों बूथ कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि भाजपा उन पार्टियों में से नहीं है जो वातानुकूलित कमरों में बैठ कर अपना दल चलाते हैं और भाजपा के हर बूथ की पहचान सिर्फ सेवा से होनी चाहिए।

मोदी ने यहां भाजपा के ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ अभियान के तहत देश भर से आए लगभग तीन हजार बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान देश भर के लाखों बूथ कार्यकर्ता भी वर्चुअली इस कार्यक्रम से जुड़े। आयोजन में पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भी उपस्थित रहे। आयोजन में देश भर से चुने गए चुनिंदा बूथ कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी से अपने सवाल किए। इन सवालों का उत्तर देते हुए मोदी ने बहुत से छोटे-छोटे सेवा कार्यों का उदाहरण दिया और बूथ कार्यकर्ताओं से उन कार्यों को करते हुए अपने बूथ को मजबूत करने का मार्गदर्शन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 में जब देश की आजादी को 100 साल हो जाएंगे, तब भारत तब विकसित होगा, जब गांव विकसित होंगे।

इसी क्रम में उन्होंने बूथ कार्यकर्ताओं से आंगनवाडिय़ों के बच्चों का कुपोषण दूर करने और स्कूल छोडऩे वाले बच्चों की दर कम करने के प्रयासों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमें गरीबों को मुसीबतों से मुक्त करना है। सोशल मीडिया पर कार्यकर्ता अपने बूथ का ग्रुप बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि तुलनात्मक अध्ययन से सामान्य आदमी को बात ज्यादा आसानी से समझ आती है। अध्ययन करिए और पुराने समय से तुलना करके बताइए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!