Breaking News :
>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती>>2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च>>भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत>>वीकेंड पर देहरादून-मसूरी-ऋषिकेश में बदलेगा ट्रैफिक प्लान, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन>>जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश>>शिक्षा विभाग को मिले 24 नये उप शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत दूरस्थ क्षेत्रों दी गई प्रथम तैनाती>>मेरा युवा भारत’ द्वारा आयोजित ‘वंदे मातरम् कैंप’ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हुई सम्मलित , कहा देश की युवा शक्ति है राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत>>जिलाधिकारी ने सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में पहुंचकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह>>मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा>>विधानसभा सत्र के समापन पर सुनील शर्मा का सरकार पर हमला, बोले- वादों पर खरा नहीं उतरी उमर सरकार
खेल-जगतताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने खेल जगत के दिग्गजों को दिया जीत का मंत्र

“उम्मीद है कि वे पूरे दम-खम के साथ खेलेंगे” : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा खेल जगत के

दिग्गजों के साथ की गई मुख्य बातें :

  • बिना किसी टेंशन के जी भर के खेलिएगा, जमकर खेलिएगा।
  • भरोसा है पहली बार भाग ले रहे 65 से ज्यादा एथलीट भी अपनी जबरदस्त छाप छोड़ेंगे।
  • ये समय भारतीय खेलों के इतिहास का एक तरह से सबसे महत्वपूर्ण कालखंड है।
  • पहली बार मैदान पर उतरने वालों को कहूंगा कि मैदान बदला है मिजाज नहीं।
  • लक्ष्य वही है कि तिरंगे को लहराता देखना है।
  • दबाव नहीं लेना है, अच्छे और दमदार खेल से प्रभाव छोड़ना है

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जुलाई 2022, बुधवार, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह खासियत रही है कि वह हर बड़े स्पोर्टिंग इवेंट से पहले खिलाड़ियों से बात करते हैं और उनका हौसला बढ़ाते हैं। इस बार भी उन्होंने कामनवेल्थ 2022 से पहले तमाम खिलाड़ियों और कोचों से बात की। उन्होंने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से खिलाड़ियों से बात की क्योंकि कुछ खिलाड़ी फिलहाल वर्ल्ड चैंपियनशिप खेलने ओरेगन में हैं तो बाकी सभी अपनी-अपनी तैयारियों में व्यस्त हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत के दौरान कहा कि अगला 15 दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए काफी शानदार है और उम्मीद है कि वे पूरे दम-खम के साथ खेलेंगे। आपको बता दें 28 जुलाई से कामनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है और इसी दिन चेस ओलंपियाड भी शुरू हो रहा है।

इस बार कामनवेल्थ गेम्स की बात करें तो भारत की तरफ से 217 एथलीट भाग लेंगे जिसमें से 65 एथलीट ऐसे हैं जो पहली बार इस गेम्स में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने इन एथलीटों को खासतौर पर शुभकामनाएं दीं। 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने बातचीत की शुरुआत 3000 मीटर स्टीपलचेज एथलीट अविनाश साबले से की। उन्होंने अविनाश को आगामी कामनवेल्थ गेम्स के लिए शुभकामनाएं दी और उनसे कुछ सवाल किए। एक वक्त सियाचिन में पोस्टेड अविनाश से प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र से उनकी सियाचिन और फिर उनके स्टीपलचेज की जर्नी को लेकर बात की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!