Breaking News :
>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत-चीन विवाद पर चर्चा करने के लिए बुलाई सर्वदलीय बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जून 2020, शुक्रवार। एलएसी पर चीन से तनातनी के बाद सीमा पर हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस बीच शाम 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में अलग-अलग पार्टियों के अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है। इस वर्चुअल बैठक में सभी दलों को पिछले कुछ दिनों से चीन के साथ चल रहे तनाव की जानकारी दी जाएगी। बैठक में कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी, उद्धव ठाकरे, शरद पवार, अखिलेश यादव, हेमंत सोरेन, ममता बनर्जी, चंद्रबाबू नायडू शामिल होंगे। भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल केंद्र सरकार से सवाल कर रहे हैं। हालांकि, सभी दलों ने केंद्र सरकार के साथ खड़े होने की बात कही है।

भारत चीन सीमा विवाद पर ताजा अपडेट:

  • गलवन घाटी की घटना के बाद भारतीय फौज ने यहां पर अपने सैनिकों का जमावड़ा बढ़ा दिया है। इतना ही नहीं इस जगह से करीब दो-तीन किलोमीटर दूर सेना के दर्जनों ट्रक अपने जरूरी संसाधनों के साथ खड़े हैं।
  • अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने चीन के साथ संघर्ष में शहीद हुए भारत के 29 जवानों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की है।
  • 15-16 जून को गलवन घाटी में हुई झड़प में जान गंवाने वाले सिपाही जय किशोर सिंह की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग उमड़े। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘जय किशोर अमर रहे’ के नारे लगाए।
  • भारत-चीन के बीच गलवन घाटी में हुई झड़प में जान गंवाने वाले सिपाही जय किशोर सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे।
  • सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के लिए आम आदमी पार्टी को अभी तक न्योता नहीं मिला है। आप नेता संजय सिंह ने ट्वीट करके कहा है, ‘केंद्र में एक अजीब अहंकार ग्रस्त सरकार चल रही है। आम आदमी पार्टी की दिल्ली में सरकार है। पंजाब में मुख्य विपक्षी पार्टी है, 4 सांसद हैं। लेकिन किसी महत्वपूर्ण विषय पर भाजपा को AAP की राय नहीं चाहिए। कल की बैठक में प्रधानमंत्री क्या बोलेंगे पूरे देश को इंतज़ार है?’
  • गलवन घाटी में जान गंवाने वाले सैनिकों में से एक मध्य प्रदेश के नायक दीपक कुमार भी थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि शहीद दीपक को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार को 1 करोड़ की सम्मान निधि, एक सदस्य को नौकरी व कोई मकान या प्लॉट दिया जाएगा।
  • पूर्वी लद्दाख की गलवन घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 सैनिक शहीद हो गए थे। यह पिछले पांच दशक से भी ज्यादा समय में दोनों देशों के बीच हुआ सबसे बड़ा सैन्य टकराव है। इसके कारण दोनों देशों के बीच सीमा पर पहले से जारी गतिरोध की स्थिति और गंभीर हो गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!