Breaking News :
>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र
देश

PM मोदी और शरद पवार की आज मुलाकात,राज्यसभा में बोलेंगे अमित शाह

संसद के शीतकालन सत्र का आज तीसरा दिन है। आज राज्यसभा में महाराष्ट्र के मामले हंगामा होने के आसार है।आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन के मसले पर राज्यसभा में रिपोर्ट पेश करेंगे। इसके अलावा वह आज राज्यसभा को संबोधित भी करेंगे। समाचार एजेंसी एएनआइ ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।  इस बीच विपक्ष की ओर से लगातार महाराष्ट्र के मामले को उठाया जा रहा है। इससे पहले मंगलवार को सदन में प्रदूषण के मसले पर चर्चा हुई, इसके साथ ही विपक्ष ने कई मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा।

महाराष्ट्र पर शाह पेश करेंगे रिपोर्ट

24 अक्टूबर को आए महाराष्ट्र के नतीजे के बाद से ही वहां सरकार गठन को लेकर चर्चा जारी है। लेकिन वहां अबतक सरकार नहीं बन पाई है। शिवसेना ने जहां महाराष्ट्र में भाजपा का साथ छोड़ दिया है तो उसकी एनसीपी और कांग्रेस के साथ गठबंधन की बात सामने आ रही है। केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रपति शासन लगाने पर विपक्ष ने सवाल खड़े किए हैं, इसी पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में रिपोर्ट पेश करेंगे।

PM मोदी और शरद पवार की आज मुलाकात

एनसीपी प्रमुख शरद पवार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच संसद में आज दोपहर 12 बजे बैठक होगी। महाराष्ट्र के किसानों के मुद्दे पर संसद में आज शरद पवार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे।

कांग्रेस का स्थगन प्रस्ताव

कांग्रेस पार्टी ने ‘पूरे देश में धान की खरीद’ को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने ‘केंद्रीय पूल में छत्तीसगढ़ से धान की खरीद’ को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है।

बीजेडी, कांग्रेस का राज्यसभा में नोटिस

बीजू जनता दल (BJD) के सांसद प्रसन्ना आचार्य ने ‘एसिड अटैक की घटनाओं को बढ़ाने’ को लेकर राज्यसभा में जीरो ऑवर नोटिस दिया है।कांग्रेस पार्टी ने विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) कुछ व्यक्तियों के कवर को वापस लेने पर नियम 267 के तहत राज्यसभा में बिजनेस नोटिस का निलंबन दिया है।

प्रदूषण पर भी होगी चर्चा

बुधवार को शहरी मामलों से जुड़ी संसदीय कमेटी प्रदूषण पर भी चर्चा होगी। इस कमेटी की पिछली बैठक पर काफी विवाद हुआ था, क्योंकि कमेटी के अधिकतर सदस्य बैठक में ही नहीं पहुंचे थे। जिसके बाद में राज्यसभा चेयरमैन, लोकसभा स्पीकर की ओर से नाराजगी जताई गई थी। कमेटी की ओर से DDA, दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों को समन किया गया है।

सदन में तीसरे दिन आज:

सदन के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन

महाराष्ट्र पर रिपोर्ट पेश करेंगे अमित शाह

राज्यसभा में हो सकती है प्रदूषण पर चर्चा

संसदीय कमेटी करेगी प्रदूषण पर चर्चा

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!