Breaking News :
>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज>>एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा>>राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान : डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी>>देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार>>लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा>>कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया>>सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार>>सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री>>सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल>>आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा संसदीय दल की बैठक को किया संबोधित, कहा- “अगर किसी का टिकट काटा गया तो यह मेरी जिम्मेदारी”

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, मंगलवार, 15 मार्च 2022, नई दिल्ली। नई दिल्ली के अंबेडकर भवन में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा संसदीय दल की बैठक को संबोधित किया। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव 2022 में पांच राज्यों में से चार राज्यों में मिली भाजपा को जीत के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी नेताओं की सराहना की। साथ ही उन्होंने पार्टी सांसदों को संबोधित करते हुए कड़ा संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में वंशवाद की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं होगी और परिवार के नेतृत्व वाले राजनीतिक दलों को भविष्य में चुनौती दी जाती रहेगी।

प्रधानमंत्री का सख्त संदेश

भाजपा संसदीय दल की बैठक में पार्टी के बड़े व दिग्गज नेता शामिल हुए हैं, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह सहित रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी, राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल मौजूद थे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, प्रह्लाद सिंह पटेल और भूपेंद्र यादव और विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन और अन्य नेता बैठक का हिस्सा बने।

सूत्रों के अनुसार बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘अगर किसी का टिकट काटा गया तो यह मेरी जिम्मेदारी है।’ इसके अलवा प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन से निकासी पर भी जानकारी दी। उन्होंने सांसदों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि पार्टी में पारिवारिक राजनीति की अनुमति नहीं दी जाएगी, अन्य पार्टियों में वंशवाद की राजनीति की जाती होगी यहां नहीं।’

भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल की बैठक की शुरुआत में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व अन्य पार्टी सदस्यों ने माला पहनाकर सम्मानित किया।

भाजपा संसदीय दल की बैठक में पार्टी के बड़े व दिग्गज नेता शामिल हुए हैं, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह सहित रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी, राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल मौजूद थे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, प्रह्लाद सिंह पटेल और भूपेंद्र यादव और विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन और अन्य नेता बैठक का हिस्सा बने।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!