Breaking News :
>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ>>निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव>>जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत>>चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा>>सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी>>मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ>>एसआईआर विवाद के बीच कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>एशियन गेम्स 2026- कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने शूटिंग में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक>>महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार>>थिएटर्स में रिलीज होते ही छा गई नानी की ‘द पैराडाइज’, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत- मुख्यमंत्री>>मुंबई में गणेश विसर्जन को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम>>‘मेरे सपनों का भारत’ के तहत 26 सितम्बर से विद्यालयों में शुरू होंगी प्रतियोगिताएं>>देवभूमि में महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं- कुसुम कंडवाल
ताज़ा खबरेंदेश

AK-47 के साथ पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार, दिल्ली दहलाने की साजिश हुई नाकामयाब

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 अक्टूबर 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। आतंकी हमले की बड़ी साजिश रच रहे पाकिस्तानी आतंकी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार रात को लक्ष्मीनगर के रमेश पार्क से गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मुहम्मद अशरफ उर्फ अली के रूप में की गई है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का रहने वाला मुहम्मद अशरफ आइएसआइ के इशारे पर भारत में काम कर रहा था। यह भी जानकारी मिली है कि अशरफ नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुआ और फिलहाल दिल्ली में रहकर किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की तैयारी में था।

पाकिस्तानी आतंकी मुहम्मद अशरफ के पास से अत्याधुनिक हथियार, एके-47 और ग्रेनेड भी बरामद हुए हैं। खुद दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना की निगरानी में इस पूरे आपरेशन को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पूरी साजिश को लेकर स्पेशल सेल की टीम आतंकी से पूछताछ कर रही है।

कुलमिलाकर सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से आतंकी हमलों के अलर्ट के बीच दिल्ली पुलिस बड़ी कामयाबी हासिल की है। जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक, मुहम्मद अशरफ उर्फ अली लक्ष्मीनगर इलाके में अली अहमद नूरी के नाम से रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह दिल्ली के दहलाने की साजिश रच रहा था। दिल्ली पुलिस इस आतंकी के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, विस्फोटक अधिनियम, शस्त्र अधिनियम और अन्य प्रावधानों के तहत कार्रवाई कर रही है।

दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके से गिरफ्तार पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहने वाले आतंकी मुहम्मद अशरफ के पास से एक-47 राइफल व अन्य हथियार व विस्फोटक बरामद हुआ है। वह लक्ष्मी नगर में भारतीय नागरिक बनकर अली अहमद नूरी के नाम से रह रहा था। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के इस आतंकी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारतीय पहचान पत्र हासिल कर रखे थे। दिल्ली पुलिस का दावा है कि इसके पास से हैंड ग्रेनेट भी बरामद हुआ है।

मिल रही ताजा जानकारी के मुताबिक, आतंकी मुहम्मद अशरफ को लक्ष्मी नगर स्थित रमेश पार्क से गिरफ्तार किया गया है। अशरफ के पास से एके-47 राइफल के अलावा, अतिरिक्त मैगजीन व 60 राउंड, एक हैंड ग्रेनेड, 50 राउंड गोलियां और आधुनिक पिस्टल भी मिली है।

त्योहार के सीजन में राजधानी दिल्ली और एनसीआर में सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से आतंकी हमलों का अलर्ट जारी किया जा चुका है। इसके बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। खासकर भीड़भाड़ वाले इलाकों, माल और सिनेमा हाल में सुरक्षा जांच कड़ी कर दी गई है। दिल्ली-एनसीआर के बार्डर पर भी जांच शुरू करने की तैयारी चल रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!