Breaking News :
>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
क्राइमताज़ा खबरेंदेश

बब्बर खालसा से जुड़े 5 आतंकी गिरफ्तार, पंजाब-दिल्ली के बड़े नेता थे इनके निशाने पर

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 दिसम्बर 2020, सोमवार। दिल्ली-एनसीआर में जारी किसान आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस ने बब्बर खालसा से जुड़े 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में रविवार रात को पुलिस के साथ एनकाउंटर के बाद हुई। मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने इन पांचों आतंकियों को रविवार की रात को उस समय गिरफ्तार जब ये भागने की फिराक में थे। इस दौरान इनके पास से भारी मात्रा में हथियार व अन्य विस्फोटक सामान भी बरामद हुआ है। गिरफ्तारी के बाद से दिल्ली पुलिस इन पांचों आतंकियों से लगातार पूछताछ कर रही है। यह भी पता चला है कि इनके निशाने पर भाजपा और आरएसएस के नेता रहते हैं।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान बब्बर खालसा के इन पांचों आतंकियों का कनेक्शन पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ से भी निकला है। पुलिस की मानें तो आइएसआइ के इशारों पर ये आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। किसान आंदोलन के दौरान इनकी मौजूदगी भी कई तरह के सवाल पैदा कर रही है?

कहा जा रहा है कि ये पांचों आतंकी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में किसी बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की फिराक में थे।  पूछताछ में पता चला है कि इन पांचों में से 2 जम्मू तो 3 पंजाब से जुड़े हैं।

जागरण संवादादाता से मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में एनकाउंटर के बाद पांचों आतंकियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि खुफिया सूचना पर जब दिल्ली पुलिस ने आतंकियों को घेरा तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। वहीं, जवाबी फायरिंग में पांचों आतंकियों का गिरफ्तार कर लिया गया।

शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि बब्बर खालसा से जुड़े इन पांचों आतंकियों का इस्तेमाल पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी करती है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये आतंकी किस बड़ी घटना को अंजाम देने के मकसद से दिल्ली में थे। यह जानकारी सामने आई है कि इनके निशानों पर भारतीय जनता पार्टी के नेता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक के कार्यकर्ता व बड़े नेता रहते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!