Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
उत्तराखण्ड

साधन की चिंता छोड़ मन को साधें खिलाड़ी : रेखा आर्या

रुद्रपुर में राज्य स्तरीय वालीबॉल चैंपियनशिप का किया उद्घाटन

रुद्रपुर। प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने रुद्रपुर के मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय वालीबॉल चैंपियनशिप 2025 का औपचारिक उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जनपदों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि एक जमाने में प्रदेश में खेल सुविधाओं की समस्या थी लेकिन अब बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अब खिलाड़ियों को साधनों की चिंता करने की जरूरत नहीं है सिर्फ अपने मन को साधने की जरूरत है, जिससे वें बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकें।

खेल मंत्री ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों के करियर के लिए पूरी तरह तैयार है और राज्य के लिए मेडल जीतने पर आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी व अन्य सरकारी नौकरियों में 4% आरक्षण का प्रावधान पहले ही कर दिया गया है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि युवा सोशल मीडिया और रील के बजाय रियल लाइफ पर फोकस करके खेलों में अपना कैरियर बना सकते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार 2030 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स और 2036 में संभावित ओलंपिक गेम्स की कोई ना कोई स्पर्धा प्रदेश में आयोजित करने के प्रयास करेगी।

इस अवसर पर उत्तरांचल ओलंपिक संघ महासचिव डीके सिंह, उत्तराखंड वालीबाल संघ महासचिव सपना राणा, उत्तराखंड साइकलिंग संघ अध्यक्ष विमल चौधरी, जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष नागेंद्र शर्मा, जिला खेल अधिकारी जानकी कार्की, जिला युवा कल्याण अधिकारी भूपेंद्र रावत आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!