Breaking News :
>>वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का नया गाना ‘चुनरी चुनरी’ हुआ रिलीज>>मातृशक्ति और वंचित बच्चों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य- कुसुम कंडवाल>>अब खिलाड़ी कर सकेंगे विश्व स्तरीय खेल सुविधाओं के साथ अभ्यास- रेखा आर्या>>अजबपुर कला में आठ बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
उत्तराखण्ड

हर घर से निकले खिलाड़ी, तब बनेगा प्रदेश खेल भूमि : रेखा आर्या

संडे ऑन साइकिल रैली में शहर वासियों के साथ मंत्री ने चलाई साइकिल

दूनवासियों को दिलाई गई फिटनेस अवेयरनेस की शपथ

देहरादून- जून का पहला संडे देहरादून वासियों के लिए बेहद खास रहा जब सैकड़ो की संख्या में लोगों में ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर साइकिल रैली में सैकड़ों प्रतिभागियों के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने साइकिल रैली का नेतृत्व किया।
संडे ऑन साइकिल रैली सुबह 6:30 बजे पवेलियन ग्राउंड से शुरू हुई और एनआईवीएच के गेट से वापस पवेलियन ग्राउंड में समाप्त हुई।
इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सैन्य भूमि उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने का उनका सपना तब पूरा होगा जब यहां हर घर से एक खिलाड़ी निकलेगा। रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश के गांव गांव और छोटे कस्बों में खेल मैदान और मिनी स्टेडियम बनाने के पीछे यही संकल्प है। उन्होंने कहा कि जिस तरह उत्तराखंड में घर-घर से सैनिक निकलते रहे हैं, ठीक उसी तरह हर गांव गली में खेलों में चैंपियन पैदा हों।

उन्होंने कहा कि साइकिलिंग फिटनेस का बहुत अच्छा साधन है और इससे हमारी सेहत सुधरने के साथ-साथ पर्यावरण की सेहत भी सुधरेगी।

खेल मंत्री ने आम लोगों को आह्वान किया कि वह साइकिलिंग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। खेल मंत्री ने प्रतिभागियों को फिटनेस अवेयरनेस की शपथ भी दिलाई।
साइकिल रैली में 7 साल के बच्चे भी शामिल थे तो वही 70 साल के वरिष्ठ नागरिकों ने भी इसमें पूरे उत्साह के साथ शिरकत की।

रैली के समापन अवसर पर लकी ड्रा के जरिए अलग-अलग आयु वर्ग के विजेताओं को चुना गया और उन्हें पुरस्कार दिए गए।

इस अवसर पर राजपुर विधायक खजान दास, खेल निदेशक प्रशांत आर्य, उपनिदेशक संजीव पौरी, प्रभारी जिला खेल अधिकारी रविंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!