Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यावरण

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया वृक्षारोपण

“वृक्ष लगाना बहुत बड़ी बात नहीं है, लेकिन उसको पालना, उसका संरक्षण करना, सही समय पर उसकी देखभाल करना, यह बहुत बड़ी बात है” : सचिन जैन

“सांसे हो रही कम, आओ पेड़ लगायें हम”; प्रकृति का संरक्षण करना हम सब का कर्तव्य है : मधु जैन

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 जून 2022, रविवार, देहरादून। आज मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वार्ड 35 में संगठन के चेयरमैन सचिन जैन के दिशा निर्देश पर टर्निंग प्वाइंट स्कूल की प्रधानाध्यापिका सारिका चौधरी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम किया।

जिसमें स्कूल के बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और वृक्षारोपण किया। साथ ही चित्रकला प्रतियोगिता भी बच्चों ने बहुत सुंदर और मनमोहक तरीके से बनाई तरह-तरह के रंग उकेरे।

कार्यक्रम में गर्वित शर्मा, आयुष, संपत राय, आराध्य जोशी, अबीर काजी, लावण्या मल, अहाना शर्मा, हार्दिक मेहरा, आर्यभट्ट, वेदांत केन्थुरा, प्रीति चौहान, महक खान, जोया बिलाल, श्रेयांश सिंह, राधिका, मान्यता नेगी, नव्या, अर्चित चौधरी, जय कोठारी,छवि कौशल, आरव, कौशल आदि बच्चों ने प्रतिभाग किया

इस अवसर पर संगठन के चेयरमैन सचिन जैन ने कहा कि वृक्ष लगाना बहुत बड़ी बात नहीं है, लेकिन उसको पालना, उसका संरक्षण करना, सही समय पर उसकी देखभाल करना, यह बहुत बड़ी बात है। यह जिम्मेदारी जो वृक्ष लगाता है, वह संकल्प लेकर वृक्ष लगाए, ताकि वह वृक्ष सही समय पर फल दे और छाया दे, ऑक्सीजन दे और प्रकृति की सुंदरता भी बढ़ायें।

इस मौके पर संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने कहा कि “सांसे हो रही कम, आओ पेड़ लगायें हम”; प्रकृति का संरक्षण करना हम सब का कर्तव्य है। प्रकृति है तो हम हैं और हम हैं तो प्रकृति है, दोनों एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन, एसपी सिंह, घनश्याम वर्मा, शालिनी और वहाँ की सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज शर्मा उपस्थित रहे ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!