Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़ उपचुनाव : में बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर, तो उलझन में कांग्रेस, पढ़िए पूरी खबर

 विधानसभा की पिथौरागढ़ सीट का उपचुनाव भले ही विधानसभा में संख्या बल के लिहाज से ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है, लेकिन साख से जुड़ा होने के कारण भाजपा इसे पूरी गंभीरता से ले रही है। इसके ठीक उलट कांग्रेस अब तक भी प्रत्याशी चयन को लेकर उलझन में है, जबकि नामांकन को दो ही दिन बाकी हैं।

पिथौरागढ़ विधानसभा सीट गत जून में त्रिवेंद्र कैबिनेट के वरिष्ठ सदस्य प्रकाश पंत के असामयिक निधन के कारण रिक्त हुई है। अब इसके लिए आगामी 25 नवंबर को मतदान होना है। जैसा कि पहले से ही तय समझा जा रहा था कि भाजपा पंत के निधन से उपजी सहानुभूति के मद्देनजर यहां उनके परिवार के ही किसी सदस्य को मैदान में उतारेगी, हुआ भी वैसा ही। पार्टी ने स्व. पंत की धर्मपत्नी चंद्रा पंत को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। भाजपा के इस कदम ने कांग्रेस को खासी उलझन में डाल दिया है।

दरअसल, कांग्रेस जिस तरह पिछले पांच सालों के दौरान भाजपा के समक्ष चुनाव मैदान में कमजोर साबित हुई है, उसने पार्टी की मुश्किलों में इजाफा कर दिया है। सांगठनिक लिहाज से भाजपा अपनी मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मुकाबले काफी आगे है। फिर यह उप चुनाव पूरी तरह सहानुभूति लहर के साए में होगा। यही वजह है कि कांग्रेस को इस उपचुनाव को प्रत्याशी ढंूढे नहीं मिल रहा है। पूर्व विधायक मयूख महर को पार्टी चुनाव लड़ाना चाहती है, लेकिन उन्होंने कोई रुचि नहीं दिखाई है। नतीजतन, चुनाव अधिसूचना जारी हो चुकी है और नामांकन के लिए महज दो दिन शेष हैं, लेकिन कांग्रेस अब तक प्रत्याशी को लेकर अनिश्चय की स्थिति में है।

पिथौरागढ़ सीट के लिए प्रत्याशी चयन को लेकर रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश रवाना हो गए हैं। सोमवार को पिथौरागढ़ पहुंचकर दोनों नेता पूर्व विधायक मयूख महर से मुलाकात कर उनकी नब्ज टटोलेंगे, साथ ही अन्य नेताओं से भी चर्चा करेंगे। यानी, सोमवार देर शाम या मंगलवार तक ही कांग्रेस यहां अपना प्रत्याशी घोषित करने की स्थिति में आएगी।

पांच को नामांकन दाखिल कर सकती हैं भाजपा प्रत्याशी

पार्टी प्रत्याशी का एलान होने के बाद भाजपा नेतृत्व ने पूरा फोकस पिथौरागढ़ उपचुनाव पर केंद्रित कर दिया है। पार्टी की उपचुनाव संचालन समिति के प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी इन दिनों पिथौरागढ़ में डेरा डाले हैं। चुनाव में जीत के मद्देनजर बूथ स्तर की इकाइयों को सक्रिय कर दिया गया है। बताया जा रहा कि पार्टी प्रत्याशी चंद्रा पंत पांच नवंबर को नामांकन दाखिल कर सकती हैं। हालांकि, प्रदेश महामंत्री भंडारी ने बताया कि इस संबंध में सोमवार को पिथौरागढ़ में होने वाली बैठक में तिथि व समय तय किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!