Breaking News :
>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री
देशराजनैतिक-गतिविधियाँ

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज होगा समापन, बर्फ से खेलते दिखे राहुल-प्रियंका

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 जनवरी 2023, सोमवार, श्रीनगर। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज समापन होगा। यात्रा के समापन से पहले ही श्रीनगर में मौसम बिगड़ गया है। लगातार हो रही बर्फबारी के चलते जम्मू-कश्मीर में कई मार्ग तक बंद कर दिए गए हैं। इस बीच राहुल और प्रियंका गांधी की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। दोनों नेता जम्मू में हो रही बर्फबारी में खेलते और मस्ती करते दिख रहे हैं।

कई पार्टियां भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे

कन्याकुमारी से कश्मीर तक चली इस यात्रा का समापन श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में होगा। इसको बड़ा बनाने के लिए कांग्रेस ने सामान विचारधारा वाले 23 दलों को शामिल होने का न्योता भी दिया है। हालांकि, कई विपक्षी दलों ने बुलावे के बावजूद न जाने की बात कही है।

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस ने विपक्षी दलों को न्योता तो दिया है, लेकिन कई पार्टियां हैं जो इससे दूरी बनाना ही सही समझ रह हैं। कांग्रेस के बुलावे पर सीपीआई, डीएमके, वीसीके, आईयूएमएल, आरएसपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, जेएमएम के नेता इस यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, दूरी बनाने वाली पार्टियों की भी सूची कम नहीं है। जदयू, आरजेडी के साथ सीपीएम, टीएमसी, सपा और एनसीपी के नेता भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे।

श्रीनगर में यात्रा के समापन के दिन तेज बर्फबारी

एक ओर विपक्षी दल कांग्रेस का साथ नहीं दे रहे हैं तो दूसरी ओर मौसम भी कांग्रेस पार्टी का खेल बिगाड़ता दिख रहा है। श्रीनगर में आज यात्रा के समापन के दिन तेज बर्फबारी हो रही है। वहीं, पत्थर गिरने और मिट्टी धंसने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!