Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
ताज़ा खबरेंदेश

किसान नेता राकेश टिकैत के नाम पर फर्जी फेसबुक आइडी से भेजी जा रही फ्रेंड रिक्वेस्ट, मिया खलीफा की लगाई फोटो

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 फ़रवरी 2021, गुरूवार। यूपी गेट स्थित गाजीपुर बॉर्डर पर कृषि कानून विरोधी धरने पर 28 जनवरी की रात नाटकीय घटनाक्रम के बाद सुर्खियों में आए भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत किसान नेताओं की जमात में सर्वाधिक लोकप्रिय हो गए हैं। इंटरनेट साइट पर उनको पसंद करने वालों की तादाद दिनोंदिन बढ़ रही है। इस बीच किसी ने उनकी फर्जी फेसबुक आइडी तैयार की है, जिसकी पंजाब के लुधियाना की लोकेशन मिल रही है। भाकियू की ओर से इसके स्नेप शाट लेकर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत करते हुए आरोपी को चिह्नित कर कार्रवाई करने की मांग की है।

किसी अंजान व्यक्ति ने भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत की फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजना शुरू कर दिया है। इसका पता तब चला जब भाकियू प्रेस प्रभारी शमशेर राणा के पास भी उक्त आइडी से मित्रता के लिए आमंत्रण आया। उन्होंने इसकी पड़ताल करना शुरू किया तो देखा कि लोकेशन पंजाब के लुधियाना की दिखाई जा रही है।

वहीं, इस फेसबुक आइडी को बनाने वाले ने खुद को लुधियाना का दिखाया है। तीन फरवरी से लगातार उसकी लोकेशन भी लुधियाना की मिल रही है। इस मामले में उन्होंने भाकियू संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा करने के बाद फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर चलाने वाले आरोपी के खिलाफ गाजियाबाद के एडीएम सिटी, एसपी सिटी व सीओ कौशांबी को स्नेप शाट भेजकर इसकी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने व आइडी को बंद कराने को कहा है।

राकेश टिकैत की की फर्जी फेसबुक आइडी  – कवर फोटो पर मिया खलीफा व सिंगर रिहाना का फोटो 

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत की फर्जी फेसबुक आइडी के कवर पर पोर्न स्टार मिया खलीफा व सिंगर रिहाना का फोटो लगा है। फेसबुक आइडी पर पंजाबी यूनिवर्सिटी से उनकी शिक्षा व लुधियाना में उनका निवास बताया जा रहा है। इसमें उनके 104 मित्र भी हैं। वहीं, तलाशने पर उनकी करीब दो दर्जन से अधिक आइडी चल रही हैं। लेकिन अधिकारिक तौर पर शिकायअभी एक आइडी की गई है।

 

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ट्विटर को पत्र लिखकर कहा है कि उनका ट्विटर हैंडल वेरिफाई किया जाए। उन्होंने ट्विटर को टैग करते हुए ट्वीट किया है। प्रिय ट्विटर इंडिया और वेरिफाइड तत्काल आपसे निवेदन है कि मेरे आधिकारिक ट्विटर हैंडल @RakeshTikaitBKU और भारतीय किसान यूनियन के आधिकारिक हैंडल @OfficialBKU को वेरिफाई कीजिए। क्योंकि हमारे नाम से अनेकों फेक अकाउंट बन गए हैं और वर्तमान परिस्थितियों में आफिशल हैंडल का वेरिफाई होना अत्यंत जरूरी है। इसके बाद अब उनके फेसबुक पर दो दर्जन से अधिक अकाउंट चल रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!