Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्ड

आइआइटी रुड़की के दीक्षांत समारोह में होंगे परंपरा के दर्शन

रुड़की, हरिद्वार : आइआइटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) रुड़की में होने वाले दीक्षांत समारोह में इस वर्ष छात्र-छात्राएं पूरी तरह पारंपरिक वेशभूषा में नजर आएंगे। डिग्री प्राप्त करने वाली छात्राएं जहां साड़ी पहनकर समारोह की शोभा बढ़ाएंगी, वहीं छात्र लंबा कुर्ता और चूड़ीदार पजामी में अलग ही छटा बिखेरेंगे। संस्थान की कन्वोकेशन ड्रेस कमेटी की ओर से इस साल की दीक्षांत समारोह पोशाक में यह बदलाव किया गया है। दो-दिवसीय दीक्षांत समारोह छह और सात अक्टूबर को होगा। समारोह के पहले दिन यूजी और दूसरे दिन पीजी एवं पीएचडी के छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएंगी।

वर्ष 2017 में आइआइटी रुड़की ने दीक्षांत समारोह की पोशाक में ऐतिहासिक बदलाव किया था। इससे पहले तक दीक्षांत समारोह में प्रोफेसर और छात्र-छात्राएं अंग्रेजों के जमाने की पोशाक गाउन पहनते थे। लेकिन, बीते वर्ष दीक्षांत समारोह की नई पोशाक घोषित कर इसमें सफेद कुर्ता, काला ट्रॉउजर, स्टॉल और चमड़े के काले जूते शामिल किए गए थे। इसमें छात्राओं को कुर्ते के साथ ट्रॉउजर  पहननी थी। उस वक्त सीनेट की बैठक में तय हुआ था कि फीडबैक के अनुसार अगले वर्ष के लिए इसमें बदलाव भी किया जा सकता है। ऐसे में कन्वोकेशन ड्रेस कमेटी की ओर से विचार-विमर्श करने के बाद इस वर्ष होने वाले दीक्षांत समारोह की पोशाक में फिर से बदलाव किया गया है।

आइआइटी रुड़की के डीन अकादमिक प्रो. एनपी पाढ़ी के अनुसार इसके तहत छात्राओं की दीक्षांत समारोह की पोशाक गोल्डन बॉर्डर वाली ऑफ व्हाइट साड़ी एवं ब्लाउज होगा। जबकि, छात्र ऑफ व्हाइट लॉन्ग कुर्ता व चूड़ीदार पजामी पहनेंगे। इसके अलावा बीटेक, बी.आर्क, एमटेक, एमएससी, एमबीए और पीएचडी के छात्रों के लिए अलग-अलग रंगों के अंगवस्त्र होंगे। छात्राओं को साड़ी और छात्रों को कुर्ता संस्थान से मिलेगा। जबकि, छात्राओं को ब्लाउज व छात्रों को चूड़ीदार पजामी खुद लानी होगी। छात्रों के कुर्ते पर संस्थान का लोगो लगा होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!