Breaking News :
>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड की बैठक में गोरखपुर मेट्रोलाइट रेल प्रोजेक्ट के फेज-1 को मिला अप्रूवल

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 दिसम्बर 2021, बुधवार, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में लाइट मेट्रो के संचालन की दिशा में तेजी से फैसले लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) की बैठक में ‘गोरखपुर मेट्रोलाइट रेल प्रोजेक्ट’ के फेज-1 हेतु अप्रूवल मिल गया है। यह जानकारी बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद ट्वीट कर साझा की है। इसके लिए उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी का आभार भी प्रकट किया है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि गोरखपुर में मेट्रो सेवा आरंभ करने की प्रक्रिया तीव्र गति से बढ़ रही है। इसी कड़ी में पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) की बैठक में ‘गोरखपुर मेट्रोलाइट रेल प्रोजेक्ट’ के फेज-1 हेतु अप्रूवल मिल गया है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार आभार जताया है।

विदित रहे कि सरकार गोरखपुर में लाइट मेट्रो चलाना चाहती है। इसके लिए पिछले दिनों गोरखपुर को महानगर घोषित किया गया। कम आबादी के कारण यह शहर उस दायरे में नहीं आ पा रहा था। महानगर बनने के साथ ही मेट्रो के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने गोरखपुर नगर निगम के अलावा तीन नगर पंचायत व आठ विकास खंडों को शामिल कर महानगर क्षेत्र घोषित किया है। मेट्रो के संचालन के लिए शहर को मेट्रोपोलिटन सिटी (महानगर) होना जरूरी होता है। इसके बगैर केंद्र सरकार से मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए अंशदान भी नहीं मिल पाता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर गोरखपुर शहर में लाइट रेल ट्रांजिट परियोजना (एलआरटी) के तहत तीन कोच वाली लाइट मेट्रो का डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार किया गया है। कैबिनेट ने इसे अपनी मंजूरी भी दे दी है। केंद्र की अनुमति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। वर्ष 2024 तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है। सरकार ने बजट में भी गोरखपुर, वाराणसी और अन्य शहरों में मेट्रो रेल परियोजनाओं के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान सुनिश्चित किया है।

डीपीआर के मुताबिक गोरखपुर मेट्रो के लिए दो कारिडोर होंगे। दोनों कारिडोर पर कुल 27 स्टेशन बनाए जाएंगे। सभी स्टेशन एलिवेटेड यानी ऊपर बनाए जाएंगे। मेट्रो में लगभग 4672 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है। पहला कारिडोर श्याम नगर से मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तक 15.14 किमी लंबा होगा। इसमें 14 स्टेशन बनाए जाएंगे। अनुमान है कि वर्ष 2024 में 1.55 लाख लोग इसमें रोजाना सफर करेंगे। यह संख्या वर्ष 2031 में बढ़कर 2.05 लाख होगी, जबकि अगले दस साल यानी वर्ष 2041 तक इसमें 2.73 लाख लोग रोजाना सफर कर सकेंगे। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!