Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

नगरीय क्षेत्रों में ड्रैनेज, सीरेज तथा स्वच्छता व मण्डल की पेयजल व्यवस्थाओं की मण्डलायुक्त सुशील कुमार ने की समीक्षा

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 अगस्त 2021, शुक्रवार, नैनीताल (सूचना)। मण्डलायुक्त सुशील कुमार ने मण्डल के नगरीय क्षेत्रो में ड्रैनेज, सीरेज तथा स्वच्छता व मण्डल की पेयजल व्यवस्थाओं की एलडीए सभागार में शुक्रवार को विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि विभिन्न शहरों में अमृत योजना के अन्तर्गत चल रहे कार्यों में तेजी लाकर शीघ्रता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि भविष्य की माँग को ध्यान में रखते हुए नगरों की कार्य योजनाऐं तैयार की जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि कॉमर्शियल एवं बाजारों में प्रतिदिन दो बार सफाई की जाये साथ ही इन क्षेत्रों को डस्टबिन मुक्त किया जाये। उन्होंने निकाय अधिकारियों को निर्देश दिये कि कूड़े का डोर टू डोर कलैक्शन किया जाय व कूड़े का सेग्रीगेशन अनिवार्य रूप से किया जाये। इसकी नियमित मोनीटरिंग की जाये। कूड़ा फेंकने वाले तथा गन्दगी फैलाने वाले व्यक्तियों चालान करते हुए जुर्माना लगाया जाये।

मण्डलायुक्त ने कहा कि वर्षाकाल चल रहा है, नालियों में कूड़ा जमा होने से पानी सड़कों पर फेलता है जिससे सड़क तो खराब होती ही है तथा जनता को अवागमन में अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है, इसलिए नालियों एवं नहरों की नियमित सफाई करें तथा नालियों व नहरों में कूड़ा डालने वालों पर पैनी नज़र रखी जाये। उन्होंने कहा कि आये दिन शिकायत मिलती है कि नगर निकायों में आवारा पशु घूमते रहते हैं जिससे अनहोनी की संभावना बनी रहती है व पैदल चलने वाले व्यक्तियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है तथा सड़को पर गन्दगी भी होती है। इसलिए निकाय अधिकारी आवारा बेसहारा पशुओं को चिन्हित गौशालाओं में भेजना सुनिश्चित करें तथा गौ वंशीय पशुओं की पशु चिकित्सा अधिकारियों से समन्वय करते हुए उनका उपचार कराये तथा पालतू गौ वंशीय पशुओ की पशुपालन विभाग के साथ ही पशुपालकों को जागरूक करते हुए शतप्रतिशत टेगिंग कराये। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि गौशाला का प्रस्ताव बोर्ड में पास है तथा जमीन की आवश्यकता है, जिस पर मण्डलायुक्त ने कहा कि नगर निगम हल्द्वानी को प्राथमिकता के आधार पर गौशाला हेतु भूमि उपलब्ध करायी जायेगी।

नगर निगम रूद्रपुर की समीक्षा के दौरान नगर आयुक्त ने बताया कि ट्रांजिट कैम्प के पास सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाना है, जिसका क्षेत्र की जनता व जनप्रतिनिधियों द्वारा विरोध किया जा रहा है। जिस पर मण्डलायुक्त नगर आयुक्त को निर्देश दिये कि वह क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर अन्य सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों का भ्रमण कराये ताकि उनकी शंकाओं का समाधान हो सके और प्लांट का निर्माण चिन्हित भूमि पर किया जा सके। उन्होंने नमामि गंगे योजना के अन्तर्गत कल्याणी नदी में गिरने वाले नालों को टेप करने के निर्देश दिये। इस हेतु नदी के डाउन स्ट्रीम में ट्रीटमेंट प्लांट बनाने हेतु भूमि तलाशने के निर्देश दिये। उन्होंने नगर निगम रूद्रपुर में सफाई व्यवस्था व जल भराव की समस्या को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिये।

नगर निगम हल्द्वानी की समीक्षा के दौरान मण्डलायुक्त ने हल्द्वानी में कालाढूँगी रोड पर होने वाले जल भराव का समाधान करने तथा अमृत योजना के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी शहर की पुरानी सीवरेज लाईनों को दुरूस्त किया जाये तथा सीएम घोषणा के अन्तर्गत हल्द्वानी के मास्टर ड्रैनेज प्लान को शीघ्र बनाया जाये। उन्होंने जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये।

बैठक में मुख्य अभियंता पेयजल निगम बीके पन्त, अधीक्षण अभियंता यूके गुप्ता, अधिशासी अभियंता एके कटारिया, महाप्रबन्धक जल संस्थान डीके सिंह, एएस अंसारी, अधीक्षण अभियंता विशाल सक्सैना, एमएनए रूद्रपुर रिंकू बिष्ट,काशीपुर ए वर्मा, सहायक नगर आयुक्त हल्द्वाीन विजेन्द्र सिंह चौहान, सहायक नगर आयुक्त काशीपुर आलोक नबियाल, अधिशासी अधिशासी अधिकारी नैनीताल एके वर्मा आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!