Breaking News :
>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
आर्थिक गतिविधियाँ

पेट्रोल की कीमतों में फिर इजाफा, जानिए क्या हैं नए रेट

आकाश ज्ञान वाटिका, २८ अगस्त २०२०, शुक्रवार। सरकारी तेल कंपनियों ने आज फिर पेट्रोल की कीमतों में इजाफा किया है। आज फिर देशभर में पेट्रोल के दाम 11 पैसे तक बढ़े हैं। दिल्ली में यह प्रति लीटर 11 पैसे चढ़ कर 81.94 रुपये पर चला गया। हालांकि, डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। डीजल की कीमत में पिछले 27 दिनों से कोई फेरबदल नहीं हुआ है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 81.94 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में 88.58 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 83.43 और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 84.91 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। चार महानगर के अलावा, नोएडा में पेट्रोल 82.25, रांची में 81.40, लखनऊ में 82.14 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है।

वहीं, अगर डीजल की बात करें तो आज दिल्ली में डीजल 73.56 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 77.06, मुंबई में 80.11 और चेन्नई में एक लीटर डीजल 78.86 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। यह अपने पहले के दाम में बना हुआ है। बाकी शहरों की बात करें तो नोएडा में डीजल 73.87, लखनऊ में 73.77 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। आप इसकी जानकारी SMS के जरिये ले सकते हैं।

अभी अंतरराष्ट्रीय ईंधन बाजार में सुस्ती ही छायी है। सरकार द्वारा संचालित तेल मार्केटिंग कंपनियां – इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे से कीमतों में किसी भी बदलाव को लागू करती हैं। बीते 16 अगस्त के बाद दो दिन बुधवार 19 अगस्त और 25 अगस्त को छोड़ दिया जाए तो शेष दिनों पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी ही हुई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!