Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
आर्थिक गतिविधियाँ

जून से बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 मई 2020, सोमवार। कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के कारण राजस्व की कमी से जूझ रहे राज्य एक-एक कर पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ा रहे हैं। अब मिजोरम सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ाने का फैसला लिया है। मिजोरम सरकार पेट्रोल डीजल की कीमतों में क्रमश: 2.5 फीसद और 5 फीसद की बढ़ोत्तरी करेगी। कीमतों में यह बढ़ोत्तरी एक जून से लागू होगी। इससे मिजोरम में डीजल की कीमत 60.49 रुपये से बढ़कर 62 रुपये प्रति लीटर और प्रट्रोल की कीमत 66.54 रुपये से बढ़कर 69.87 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी।

इससे पहले उड़ीसा सरकार ने पेट्रोल पर 6 फीसद और डीजल पर 2 फीसद वैट में बढ़ोत्तरी की थी। इससे वहां पेट्रोल में 3.11 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 1.03 रुपये प्रति लीटर की तेजी आई है। उड़ीसा से पहले  झारखंड,उत्तर प्रदेश, असम, नागालैंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और हरियाणा सरकार ने भी वैट में इजाफा किया था। आइए जानते हैं कि बुधवार को देश के बड़े महानगरों में पेट्रोल-डीजल किस भाव बिक रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश के बड़े महानगरों में पिछले दो महीने से पेट्रोल-डीजल की कीमतें यथावत ही बनी हुई हैं। दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यहां पेट्रोल 71.26 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 69.39 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। मुंबई में सोमवार को पेट्रोल 76.31 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 66.21 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। उधर कोलकाता में सोमवार को पेट्रोल 73.30 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 65.62 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। चेन्नई की बात करें, तो यहां सोमवार को पेट्रोल 75.54 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 68.22 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें, तो यहां सोमवार को पेट्रोल 73.94 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 63.88 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। उधर नोएडा में सोमवार को पेट्रोल 74.05 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा हैं और डीजल 63.97 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को पेट्रोल 76.27 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 68.83 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

कई देशों में चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन खुलने के कारण औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आई है। इसके फलस्वरूप कच्चे तेल की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है। सोमवार सुबह WTI क्रूड ऑयल का वायदा भाव 0.90 फीसद या 0.30 डॉलर की तेजी के साथ 33.56 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, ब्रेंट ऑयल का फ्यूचर भाव सोमवार सुबह 0.48 फीसद या 0.17 डॉलर की बढ़त के साथ 35.28 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!