Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

एक बार फिर पेट्रोल- डीजल के दाम हुए महंगे, जानिए नए रेट

आकाश ज्ञान वाटिका, १३ जनवरी २०२१, बुधवार। पेट्रोल-डीजल के दाम में पांच दिन बाद एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस बढ़ोतरी के बाद चार महानगरों में पेट्रोल डीजल के रेट क्रमशः इस प्रकार हैं। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत, 84.45 रुपये, मुंबई में 91.07 रुपये, चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 87.18 रुपये और कोलकाता में 85.92 रुपये प्रति लीटर है। जबकि डीजल की बात करें तो दिल्ली में डीजल 74.63 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में 81.34, चेन्नई में 79.95, कोलकाता में 78.22 रुपये प्रति लीटर हैं।

नोएडा में पेट्रोल 84.25 रुपये प्रति लीटर, रांची में 83.38 रुपये प्रति लीटर, पटना में पेट्रोल की कीमत 86.99 रुपये प्रति लीटर और लखनऊ में 84.17 रुपये प्रति लीटर है। पटना में डीजल 79.76 रुपये प्रति लीटर, नोएडा में डीजल 75.07 रुपये प्रति लीटर, लखनऊ में डीजल 74.99 रुपये प्रति लीटर, रांची में एक लीटर डीजल की कीमत 78.98 रुपये प्रति लीटर है। बता दें कि 29 दिन तक पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रही इसके बाद तेल के दाम में 6 और 7 जनवरी को बढ़ोत्तरी हुई थी।

पेट्रोल-डीजल के रेट की जानकारी आप सुबह 6 बजे ले सकते हैं। तेल मार्केटिंग कंपनियां, भारत पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे कीमतों में बदलाव को लागू करती हैं।

पेट्रोल व डीजल के दाम में डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसके दाम लगभग दोगुने हो जाते हैं। वहीं पेट्रोल और डीजल के भाव में बदलाव की वजह विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस बात पर निर्भर करती हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!