Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा दरों में बढ़ोतरी के उपरांत पेट्रोल व डीजल के के दाम बढ़े, जानिए नई कीमतें

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 फ़रवरी 2021, मंगलवार। तेल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा दरों में बढ़ोतरी के बाद आज पेट्रोल-डीजल के दाम 35 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 35 पैसे बढ़ने के बाद 86.95 प्रति लीटर से 87.30 रुपये प्रति लीटर हो गई, जबकि डीजल 77.13 प्रति लीटर से बढ़कर 77.48 प्रति लीटर तक पहुंच गया। इस बीच मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 93.83 प्रति लीटर और 84.36 प्रति लीटर पर पहुंच गए। यह सभी चार महानगरों में सबसे ज्यादा था। चेन्नई में पेट्रोल 89.70 रुपये और डीजल 82.66 रुपये लीटर और कोलकाता में पेट्रोल 88.63 रुपये और डीजल 81.06 रुपये लीटर हो गया। कोलकाता में पेट्रोल के दाम 88.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 81.86 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए। मेट्रो शहरों में पेट्रोल, डीजल की कीमतें मंगलवार 9 फरवरी को नई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

बजट 2021-22 में पेट्रोल पर 2.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 4 रुपये प्रति लीटर का ‘एग्री इन्फ्रा सेस’ लगाया गया है। हालांकि, इससे जनता के ऊपर कोई बोझ नहीं आएगा। नोएडा में पेट्रोल 86.41 और डीजल 77.90 रुपये प्रति लीटर, रांची में पेट्रोल 85.57 और डीजल 81.96 रुपये प्रति लीटर है। पटना में पेट्रोल 89.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.66 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।

विदित रहे कि ब्रेंट ऑयल की कीमतें सोमवार को 60 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो गई। यह 1.26 फीसद चढ़कर 60.19 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा रेस्क्यू पैकेज की घोषणा के बाद पिछले एक सप्ताह से क्रूड के दाम में बढ़ोतरी जारी है। क्रूड की सप्लाई में कटौती और अमेरिका में राहत पैकेज की उम्मीद से भी क्रूड को सपोर्ट मिला। पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद बढ़ जाती हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!