Breaking News :
>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
आर्थिक गतिविधियाँ

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आया उछाल,आइये जानते है भाव

पेट्रोल और डीजल के भाव में सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को तेजी आई है। राष्ट्रीय राजधानी सहित देश के कई महानगरों में सोमवार को पेट्रोल और डीजल महंगे भाव पर मिल रहा है। आइए जानते हैं कि आपके शहर में पेट्रोल और डीजल आज किस कीमत पर बिक रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल का भाव 5 पैसे की तेजी के साथ 75 रुपये हो गया है। वहीं, डीजल 10 पैसे की तेजी के साथ 66.04 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

कोलकाता की बात करें, तो यहां आज पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। जिससे यह यहां 77.67 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। कोलकाता में डीजल की बात करें, तो यह यहां 10 पैसे की बढ़त के साथ 68.45 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

मायानगरी मुंबई में पेट्रोल के भाव में आज 5 पैसे की तेजी आई है। भाव में इस बढ़ोत्तरी से पेट्रोल यहां 80.65 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं, यहां डीजल 10 पैसे की बढ़त के साथ 69.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

उधर चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में भी आज 5 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है, जिससे यह 77.97 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 11 पैसे की बढ़त के साथ 69.81 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

अब राजस्थान की राजधानी जयपुर की बात करें, तो यहां आज पेट्रोल 78.93 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 71.11 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

आइए अब दिल्ली से सटे शहर गुरुग्राम और नोएडा में पेट्रोल और डीजल की कीमतें जानते हैं। नोएडा में आज पेट्रोल दिल्ली से महंगा 76.29 रुपये प्रति लीटर पर और डी़जल 66.35 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। उधर गुरुग्राम में आज पेट्रोल 74.49 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 65.35 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!