Breaking News :
>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार>>भिलाडू में स्टेडियम के निर्माण से युवाओं और खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं- गणेश जोशी>>शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समय- डाॅ. धन सिंह रावत>>स्थानांतरण पर जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर को भावभीनी विदाई>>नई ऊर्जा, नई सोच के साथ पी.सी.ध्यानी ने संभाली यूपीसीएल की कमान>>विद्यालयों की सुरक्षा एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की डीएम ने की व्यापक समीक्षा>>विदेशी रोजगार का सपना कर रही साकार- धामी सरकार की योजना से 123 युवाओं को मिला ग्लोबल करियर>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री
आर्थिक गतिविधियाँ

दीप उत्सव दीवाली के आखिरी दिन, भैया दूज को पेट्रोल और डीजल खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर

आकाश ज्ञान वाटिका। २९ अक्टूबर, २०१९ मंगलवार। दीप उत्सव दीवाली के आखिरी दिन आज भैया दूज को पेट्रोल और डीजल खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर है। पेट्रोल और डीजल के दाम आज घट गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी सहित देश के कई महानगरों में मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। अर्थात आपको आज पेट्रोल और डीजल खरीदने के लिए नए घटे हुए दाम चुकाने होंगे। आइए जानते हैं कि आपके शहर में पेट्रोल व डीजल किस कीमत पर बिक रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल में 6 पैसे की गिरावट आई है, जिससे एक लीटर पेट्रोल का भाव यहां 72.92 रुपये पर आ गया है। वहीं, डीजल में 10 पैसे की गिरावट आई है, जिससे एक लीटर डीजल का भाव 65.85 रुपये पर आ गया है। कोलकाता की बात करें, तो यहां आज पेट्रोल 6 पैसे की गिरावट के साथ 75.57 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 10 पैसे की गिरावट के साथ 68.21 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

उधर मुंबई की बात करें, तो यहां पेट्रोल में 6 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे यहां पेट्रोल 78.54 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं, डीजल में 11 पैसे की गिरावट आने से यह 69.01 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। उधर चेन्नई में पेट्रोल 7 पैसे की गिरावट के साथ 75.72 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 10 पैसे की गिरावट के साथ 69.55 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

अब दिल्ली से सटे शहरों गुरुग्राम और नोएडा में पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानते हैं। नोएडा में आज पेट्रोल दिल्ली से महंगा 74.61 रुपये प्रति लीटर पर और डी़जल भी दिल्ली से महंगा 66.11 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। उधर गुरुग्राम में आज पेट्रोल 72.82 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 65.14 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!