Breaking News :
>>सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में>>बच्चों का आधार बनवाने पहुंचे लोगों के नाम पर खुल रहे थे फर्जी बैंक खाते, दो डाककर्मी समेत चार गिरफ्तार>>​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल>>हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया>>एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी>>जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण>>हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल>>लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में>>सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर>>10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित>>रुद्रपुर में 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम>>Instagram के निवेश विज्ञापन से शुरू हुआ खेल, युवक से ठगे ₹2.87 लाख>>आगरा नगर निगम का बड़ा फैसला, यमुना में नहीं होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन>>चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 65 से घटकर 58.50 रुपये किलो हुई चीनी>>कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश>>वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी>>महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या>>ट्रंप ने रूस-ईरान पर नए प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला>>हरिपुर का पुनरुत्थान: आचार्य प्रवेश शर्मा की 4 साल की तपस्या लाई रंग>>कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
आर्थिक गतिविधियाँ

लगातार छठे दिन घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए भाव

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट का दौर लगातार जारी है। कोरोनावायरस के चलते अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम में कमी का सीधा असर ईंधन की कीमतों पर पड़ रहा है। यही कारण है कि भारत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल-डीजल के भाव लगातार घटा रही हैं। पेट्रोल व डीजल के भाव में आज मंगलवार को लगातार छठे दिन अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई है। देश के बड़े महानगरों में मंंगलवार को पेट्रोल में करीब 16 पैसे और डीजल में करीब 20 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई है।

राजधानी दिल्ली की बात करें, तो आज मंगलवार यानी 11 फरवरी को यहां पेट्रोल 16 पैसे की गिरावट के साथ 71.94 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं, डीजल में 20 पैसे की कमी आई है, जिससे यह 64.87 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, पेट्रोल कोलकाता व मुंबई में 16 पैसे और चेन्नई में 17 पैसे सस्ता हुआ है। इससे यह कोलकाता में 74.58 रुपये, मुंबई में 77.60 रुपये और चेन्नई में 74.33 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। इसके अलावा पेट्रोल जयपुर में 75.74 रुपये, नोएडा में 73.86 रुपये और गुरुग्राम में 72.04 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

डीजल की बात करें, तो इसमें कोलकाता में 20 पैसे, मुंबई में 21 पैसे और चेन्नई में 22 पैसे की गिरावट आई है। इस गिरावट से डीजल कोलकाता में 67.19 रुपये, मुंबई में 67.98 रुपये और चेन्नर्ई में 68.50 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। इसके अलावा डीजल जयपुर में 69.81 रुपये, नोएडा में 65.16 रुपये और गुरुग्राम में 64.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की बात करें, तो यहां मंगलवार को पेट्रोल 73.73 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 65.02 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं, लखनऊ में पेट्रोल 73.76 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 65.07 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!