Breaking News :
>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
उत्तराखण्डदेहरादून

जनता अपना वोट विपक्ष को देकर खराब नहीं करेगी – महेंद्र भट्ट

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक एक वोट- भट्ट

देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के प्रयासों को गति देना वाला बताया है । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विश्वास जताया कि जनता अपना वोट विपक्ष को देकर खराब नही करने वाली, बल्कि मोदी की 400 पार की माला में 5 कमल देवभूमि से अर्पित करने वाली है। सभी बूथों पर कार्यकर्ता मोदी प्रणाम के साथ प्रक्रिया में सहयोग करतें हुए मोदी गारंटी पर मुहर लगाने की अपील करेंगे।

मीडिया से वार्ता में भट्ट ने कहा कि पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह योगी आदित्यनाथ समेत मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय एवम प्रदेश नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने जन जन तक पहुंचाने का काम किया है । इस दौरान मोदी और धामी सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता मे उत्साह है। लोगों में मोदी को तीसरी बार रिकॉर्ड बहुमत के साथ चुनने को लेकर मन बनाया है । देवभूमि की जनता भी 400 पार की मोदी माला में 5 कमल 5-5 लाख के अंतर से गूंथने जा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मतदाताओं व कार्यकताओं को अहसास है कि यह चुनाव देश के वर्तमान और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का चुनाव है। यह चुनाव जातिवाद, तुष्टिकरण, क्षेत्रवाद, सनातन विरोधी राजनीति पर अंतिम कील ठोकने का चुनाव है । पिछले दस सालों में समाज के हर वर्ग के जीवन में हुए सकारात्मक बदलाव को सभी लोगों ने अहसास किया है ।

साथ उन्होंने विश्वास दिलाया कि भाजपा को मिला हर वोट एक मजबूत सरकार बनाने और 2047 तक भारत को विकसित बनाने के प्रयासों को गति देने वाला होगा। उन्होंने सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील कि राष्ट्र निर्माण का यह मौका गंवाएं नहीं और अधिक से अधिक मतदान करें। सभी 11729 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता मोदी के प्रणाम के साथ मतदाताओं के सहयोग के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा। साथ ही मोदी के निर्देशानुसार, मोदी की तरफ से गारंटी देंगे कि मोदी का पल-पल देशवासियों के नाम है। उन्होंने प्रदेशवासियों को लोकतंत्र के महापर्व में रिकॉर्ड सहभागिता और कार्यकर्ताओं को रिकॉर्ड आशीर्वाद प्राप्त करने की शुभकामना दी ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!