Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
देश

म्हाडा के तहत महाराष्ट्र में लोगों को मिलेंगे किफायती दरों पर घर, पंजीकरण प्रक्रिया हुई प्रारम्भ

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 दिसम्बर 2020, शुक्रवार। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने वीरवार को पुणे क्षेत्र में “महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी “ (म्हाडा) के 5,647 घरों के लिए ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरु कर दी है। अधिकारिक जानकारी के अनुसार इन घरों का निर्माण पुणे, कोल्हापुर, सांगली और सोलापुर में किया जाएगा। “महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के माध्‍यम से आम जनता को सस्‍ती दरों पर आशियाना उपलब्‍ध करवाने का कार्य जारी हो चुका है ।

म्हाडा का अर्थ है ‘महाराष्ट्र गृहनिर्माण व क्षेत्रविकास प्राधिकरण’, महाराष्ट्र सरकार की एक योजना है। इसके तहत सरकार समाज के विभिन्न वर्गों के लिए किफायती दरों पर घर बनाती है। म्हाडा ने अब तक राज्य में लाखों घरों का निर्माण किया है।

 अजीत पवार ने बताया कि लोगों के मन में विश्‍वास के कारण इन योजनाओं को अच्‍छी प्रतिक्रिया मिल रही है। लॉटरी प्रक्रिया बहुत पारदर्शी है, इसमें किसी भी बिचौलियों को नहीं रखा गया है। इसलिए आम लोग किसी प्रकार के धोखे का शिकार नहीं हो सकते। इस अवसर पर राज्य के गृह मंत्री जितेंद्र अवध, आवास राज्य मंत्री सतेज पाटिल और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इन फ्लैटों के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 दिसंबर 2020 शाम 5:00 बजे से शुरु हो चुके हैं और 11 जनवरी 2021 को दोपहर 12:00 बजे तक जारी रहेंगे। जनवरी में ऑनलाइन लॉटरी निकाली जाएगी। म्हाडा द्वारा निर्मित आवास योजना के तहत नागरिकों को सस्ती दरों पर घर उपलब्ध करवाये जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महालुंगे (चाकन) में 514 फ्लैट और पुणे जिले के तालेगांव दाभाडे में 296 फ्लैट हैं। सोलापुर जिले में, करमाला में 77 और सांगली में 74 इस तरह के 961 फ्लैट हैं। म्हाडा द्वारा निर्मित परियोजना के तहत, पुणे में मोरवाड़ी पिंपरी में 1,079 और पिंपरी वाघेरे में 992 फ्लैट हैं। ‘पहले आओ पहले पाओ ’आवास योजना के तहत, पुणे नगर निगम में 410 फ्लैट और पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम में 1020 फ्लैट उपलब्ध कराए गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!