Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

हल्‍द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज में पीएम मोदी की रैली के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 दिसम्बर 2021, गुरुवार, हल्‍द्वानी। हल्‍द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज में बेसब्री से पीएम नरेन्‍द्र मोदी की राह देख रही जनता और उनके समर्थकों का इंतजार खत्‍म हुआ। पीएम मोदी मंच पर पहुंच चुके हैं। मंच पर पहुंचकर पीएम ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। मंच पर पहुंचे पीएम मोदी का शाल ओढ़ाकर व उत्तराखंडी टोपी पहनाकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया। प्रदेश अध्‍यक्ष मदन कौशिक का संबोधन शुरू हो गया है। उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश दुनिया में भारत को एक शक्ति के रूप में विकसित किया। मंच पहले वह 17,500 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्‍यास वर्चुअल करेंगे, उसके बाद उनका संबोधन शुरू होगा। मैदान खचाखच समर्थको से भर चुका है। उम्‍मीद से कहीं अधिक भीड़ उमड़ने के कारण पुलिस ने बैरीकेडिंग कर लोगों को सड़क पर ही रोक दिया है।

कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि आज भाजपा अपनी बुलंदियों पर है। कभी देश के प्रधानमंत्री को दुनिया पहचानती नहीं थी, मोदी जी के आने के बाद राजनीति की परिभाषा बदल गई। भगत ने बोस को याद किया। उन्होंने आजाद हिन्दू फौज की स्थापना की। कहा अब मोदी बोस के रूप में लौटकर आए हैं। मोदी ने 370 हटाया। ये कहते थे खून खराबा होगा। 50 वर्षों से जनमानस कह रहा था अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए थे। तुष्टिकरण की राजनीति करते थे। आज हम अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनते देख रहे हैं।

हल्‍द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। फिलहाल पीएम अभी पहुंचे नहीं। कैबिनेट मंत्रियों का संबोधन जारी है। पूरा जनसभा स्‍थल लोगों से खचाखच भर गया है। ऐसे में व्‍यवस्‍था संभालने में पुलिस-प्रशासन को काफी मशक्‍कत झेलनी पड़ रही है। सभास्‍थल भरने के कारण पुलिस ने लोगों को अब वापस लौटाना शुरू कर दिया है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि जनता मन बना चुका है कि 2022 में में भाजपा सरकार फिर से आने जा रही है। एक सर्चे मे मोदी जी विश्व में नंबर वन हैं। आज देश सुरक्षित है। सीमाएं सुरक्षित हैं। पहले बंदूक की गोली भी बाहर से खरीदते थे आज हथियार खुद बनाने के अलावा विदेशों को भेज रहे हैं।भट्ट ने कहा कि अन्नदान, कन्यादान, मतदान पात्र को दिए जाते हैं। पार्टी भाजपा, नेता मोदी ही सुपात्र हैं।

श्रमिक कल्याण मंत्री हरक सिंह रावत ने सैनिकों, राज्य आंदोलनकारियों के परिवारों को नमन करते हुए संबोधन शुरू किया। वन रैंक वन पेंशन का जिक्र किया। इससे पहले पूछा कि कितने पूर्व सैनिक परिवार यहां आए हैं। अल्मोड़ा से ग्वालदम दो घंटे में पहुंच गया। फिर श्रीनगर दो घंटे पहुंच जाते हैं। ये मोदी के होने से संभव हुआ है।

सांसद अजय टम्टा ने कहा कि जैसा उत्साह दिखा है, मोदी जी को लेकर उसने जता दिया कि जनता आनंदित है। उत्तराखंड की जनता जो चाह रही थी उसकी इच्छा के अनुरूप काम हो रहा है। भौगोलिक स्थिति को लेकर हमने उत्तराखंड राज्य की मांग की, तमाम शहादत के बाद अटल जी ने राज्य बनाया। पुष्कर धामी उसी दिशा में काम कर रहे हैं। एक पीएम कहते थे 2 रुपया भेजता हूँ, 15 पैसे पहुंचते हैं। मोदी जी ने जनधन खाते खुलवाए। एक रुपया भेजते हैं तो किसान के खाते में पूरा रुपया जाता है।

पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए मैदान क्या सड़कों पर जनसैलाब उमड़ चुका है। आज ने पांच साल पहले देहरादून जाने में 8 घंटे लगते थे। आज पांच घंटे लगते हैं। ये डबल इंजन की सरकार है। आज गांवक लोगों का जीवन स्तर बदल गया है। ग्रामीण स्वरोजगार कर रहे हैं। ये हर गांव तक सड़क पहुंचने की उपलब्धि है। हम 2023 तक हर घर नल हर घर जल देने जा रहे हैं।

महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विश्व के लोकप्रिय प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए समूचा उत्तराखंड उमड़ पड़ा है। ये 2022 की चुनाव का शुरुआती आगाज है। पौने पांच साल में ऐतिहासिक काम हुए हैं। महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना शुरू की। गरीब परिवारों के लिए बड़ी उपलब्धि थी। लैंगिक समानता बढ़ी है।

लोगों को संबोधित करते है सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि केन्‍द्र और राज्‍य सरकार जनहित में काम कर रही है। देश का हर 5वां सैनिक उत्तराखंड से है। विश्व युद्ध से लेकर गलवन घाटी तक में हमारे सैनिकों ने शहादत दी। 1972 से जारी वन रैंक वन पेंशन की मांग को नरेन्द्र मोदी सरकार ने पूरा किया। पुष्कर धामी सरकार सैनिक के एक स्वजन को नौकरी देने का फैसला दिया।   

प्रधानमंत्री 17,500 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण कर कुमाऊं की 29 विधानसभा सीटों के लिए हुंकार भरेंगे। सभास्‍थल एमबी इंटर कॉलेज में पीएम मोदी करीब एक बजे पहुंचेंगे। जबकि समर्थकों का पहुंचना अभी से शुरू हो गया है। एसपीजी, कमांडो और भारी संख्‍या में पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। 

कोरोनावायरस को देखते हुए सभास्‍थल पर पहुंच रहे लोगों के स्‍वास्‍थ्‍य की टीम जांच कर रही है। इस दौरान लोगों को सेनेटाइज भी किया जा रहा है। साथ ही लोगों से मास्‍क लगाने की अपील भी की जा रही है।

उच्च शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि हमारी सराकर ने हर ग्राम पंचायत में ओपन जिम खोलने की कवायद की है। ताकि लोग स्वस्थ रहें, खुशहाल रहें।

जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने अपने संबोधन में सभी आगंतुकों का स्वागत किया। 17500 करोड़ की योजनाएं उत्तराखंड के लिए वरदान साबित होगी। सरकारी योजनाओं का भी जिक्र किया।

पीएम मोदी की रैली का विरोध करने जा रहे युवा कांग्रेस के नाज़िम अंसारी, सोनू कसार, शानू अल्वी समेत अन्‍य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने छतरी चौराहे पर गिरफ्तार कर लिया।

पीएम की रैली में सुरक्षा को लेकर हर गेट पर चेकिंग के लिए पुलिस से लेकर एलआइयू के कर्मचारी तैनात हैं। इस दौरान काला मास्क और काली जैकेट पहनकर पहुँच रहे लोगों को गेट पर ही रोक दिया जा रहा है। इस दौरान कुछ लोगों की बहस भी हुई। लेकिन पुलिस ने अंदर नहीं जाने दिया। जिसके बाद लोग जैकेट को गाड़ी या अन्य जगह रखकर दोबारा आए। साथ ही दूसरे रंग का मास्क भी खरीदना पड़ा। वहीं रैली में हिस्‍सा लेने आई दिव्यांग महिला ने काला जैकेट पहन रखा था। जिसके बाद उसे लौटने के लिए कहा गया। ऐसे में एक महिला पुलिसकर्मी ने उसकी मदद की।

सभास्‍थल पर कोरोनावायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए सतर्कता बरती गई है। सभास्‍थल पर जाने से पहले हेल्‍थ कैंप लगाया गया है, जहां लोगों के स्‍वास्‍थ्‍य की जांच की जा रही है। संदिग्‍ध मिल रहे लोगों को वापस किया जा रहा है।

सभास्‍थल से पहुंचने पर जाने से पहले लोगों को सेनेटाइज किया जा रहा है। इसके साथ ही मास्‍क पहनकर ही सभास्‍थल पर जाने का अनुरोध किया जा रहा है। फिर भी कुछ लोग मनमानी करते हुए बिना मास्‍क लगाए पहुंच रहे हैं।

पहली बार हल्‍द्वानी में आ रहे पीएम मोदी को देखने और सुनने के लिए बड़ी तादाद में समर्थक पहुंच रहे हैं। समर्थकों के हाथों में पोस्‍टर बैनर भी हैं। जिसमें लिखा है फिर एक बार भाजपा सरकार। लोगों में जबर्दस्‍त उत्‍साह नजर आ रहा है।

प्रधानमंत्री की सभा को देखते हुए रूट डायवर्जन किया गया है। इसको लेकर प्रचार-प्रसार पहले से ही प्रशासन कर रहा है। फिर भी जो लोग जाने-अनजाने पहुंचे रहे हैं उन्‍हें नए रूट की जानकरी दी जा रही है और सभास्‍थल वाले मार्ग पर जाने से रोका जा रहा है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.