Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्ड

सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वाले तथा मास्क न पहनने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही एवं नियमानुसार मुकदमा पंजीकृत करने के निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 20 जून 2020, नैनीताल (सूचना)। कोरोना संक्रमण को जन समुदाय में फैलने से रोकने के लिए संदिग्ध तथा क्वारंटाईन व्यक्तियों की गहनता से निगरानी एवं परीक्षण किया जाये। यह निर्देश मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह ने सभी जनपदों द्वारा कोरोना संक्रमण के प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु किए जा रहे कार्यों की वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा करते हुए दिए।
उन्होंने सभी डीएम तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वाले तथा मास्क न पहनने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही करने एवं नियमानुसार मुकदमा पंजीकृत करने के निर्देश दिये। उन्होंने 65 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध व्यक्तियों व 10 वर्ष से कम आयु के बालको तथा गर्भवती महिलाओं को अनावश्यक बाहर न निकलने, जन समुदाय के बीच न जाने की सलाह दी। उन्होंने जिलाधिकारियों को कोविड-19 सम्बन्धी डाटा का स्वयं विश्लेषण करने, कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु जनता को जागरूक करने, संक्रमण के फैलाव की संभावनाओं को चिन्हित करने, सभी कोरोना संक्रमण केसों को ट्रेस करने, संभावित कोरोना लक्षण वाले व्यक्तियों की शतप्रतिशत सैम्पलिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रेकिंग मैनेजमेंट सिंस्टम को और अधिक प्रभावी बनाने के भी निर्देश जिलाधिकारियों को दिए। उन्होंने राज्य में कोरोना संक्रमण मृत्यु दर में कमी लाने के लिए पोजिटिव व्यक्तियों का गहनता से स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही विशेष रूप से देख-भाल करने एवं सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने बागेश्वर, पिथौरागढ़ तथा पौड़ी के जिलाधिकारियों को जनपद में कोरोना टैस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों एंव मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से मृत्युदर में और अधिक कमी लाने के लिए प्रत्येक मृत्यु का लेखा-जोखा तैयार किया जाए। उन्होंने कोविड-19 ड्यूटी में तैनात डाॅक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का संक्रमण सुरक्षित रहें और उन्हें समय-समय पर संक्रमण से बचाव हेतु प्रशिक्षण, पुनः प्रशिक्षण दिया जाए।
उन्होंने जिलाधिकारी सविन बंसल के सुझाव पर जिलाधिकारियों से कोविड-19 ड्यूटी में लगी आशाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को प्रोत्साहन राशि देने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
वीसी में मण्डलायुक्त श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी ने विलेज क्वारंटीन सेंटरों विशेषकर स्कूलों एवं पंचायत घरों की बिजली, पानी एवं शौचालय की बेसिक सुविधाऐं बेहतर की जायें। उन्होंने कहा कि राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों के पीएचसी एवं डिस्पेंशनरी में मेडिकल फैसिलिटी बढ़ाने के लिए विश्लेषण किया जाए और आवश्यकता वाली पीएचसी एवं डिस्पेंशनरी में फर्नीचर, बेड, ऑक्सीजन की सुविधा, स्ट्रेचर उपलब्ध कराने के साथ ही डाॅक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध कराया जाये। दूरस्थ क्षेत्रों के प्रत्येक गाॅव में कम से कम स्ट्रेचर एवं डोली की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा पहाड़ो में भी हाई ब्लड प्रेशर एवं हायपर टेंशन के मामले बढ़ रहे हैं, बीपी के मरीजों को समय से रेफर करने के लिए आशाओं को बीपी मापने के लिए उपकरण दिया जाए।
वीसी में जिलाधिकारी सविन बंसल ने कोविड-19 ड्यूटी में तैनात आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को इनसेंटिव देने का प्रस्ताव रखने के साथ ही जनपद के लिए अतिरिक्त पुलिस बल के रूप में जनपद में उपस्थित आईआरबी तथा पीएससी बटालियन को लगाने की मांग की। उन्होंने जनपद में कोविड-19 व डेंगू के प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु किए जा रहे कार्यो, जनपद में उपलब्ध उपकरणों की विस्तार से जानकारी दी।
वीसी में अपर आयुक्त संजय खेतवाल, संयुक्त निदेशक एटीआई नवनीत पाण्डे आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!