Breaking News :
>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही
ताज़ा खबरेंदेशविदेश

यूक्रेन में रूस की एयर स्‍ट्राइक की आशंका के मद्देनजर कीव में आम नागरिकों किया गया अलर्ट

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 मार्च, 2022, शनिवार, नई दिल्ली। यूक्रेन में रूसी सैन्य कार्रवाई से हालात काफी खराब हो चुके हैं। यूक्रेन में रूस की एयर स्‍ट्राइक की आशंका के मद्देनजर कीव में लोगों को अलर्ट दिया गया है। इसमें कहा गया है कि वो जहां भी अपने नजदीक शेल्‍टर देखें वहां जाकर छिप जाएं। वहीं दूसरी तरफ यूक्रेन के राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की ने उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि वो देश छोड़कर चले गए हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार यूक्रेन के राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की वो कीव में ही हैं और अपने आफिस से ही काम कर रहे हैं। एक इंस्‍टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो के जर‍िए उन्‍होंने ये बात कही है। उन्‍होंने इसमें अपने आफिस को भी दिखाया है। इसमें वो कहते दिखाई दे रहे हैं कि वो यहीं अपने आफिस में ही हैं। एंड्रे बोरिसोविच भी यही हैं। कोई यहां से नहीं भागा है। इससे पहले रूस की ड्यूमा के स्‍पीकर वेचेस्‍लेव वोलोडिन ने कहा था कि जेलेंस्‍की यूक्रेन छोड़ पौलेंड चले गए हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमेरिका के विदेश सचिव के हवाले से बताया है कि अमेरिका रूस से बातचीत के लिए राजी है बशर्ते इससे कुछ हल निकलता हो। बीबीसी को दिए एक इंटरव्‍यू में विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने कहा है कि यदि रूस भी इसी तरह से सोचता है और मुद्दों का हल निकालना चाहता है तो फिर अमेरिका भी उनके साथ वार्ता के लिए बैठना चाहेगा। 

इस बीच यूक्रेन में फंसे लोगों को लेकर जिनमें अधिकतर छात्र हैं, विमान दिल्‍ली पहुंचा है। अपने बच्‍चों को देख परिजनों की आंखें नम हो गईं। आपको बता दें कि भारत ने वहां फंसे अपने लोगों के लिए अब भारतीय वायु सेना का भी सहारा लिया है। सभी को यूक्रेन के पड़ोसी देशों के जरिए स्‍वदेश वापस लाया जा रहा है। 

यूक्रेन के सामरिक बंदरगाह वाले शहर मारियुपोल को रूसी सेना ने अवरुद्ध कर दिया है। इसकी जानकारी वहां के मेयर के हवाले से सामने आई है। इस बीच यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की ने नाटो पर निशाना साधते हुए कहा है उसने यूक्रेन के शहरों और गांवों पर बमबारी के लिए ग्रीन सिग्‍नल दिया है। उन्‍होंने नाटो के उस फैसले का भी विरोध किया है जिसमें यूक्रेन को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार यूक्रेन की द कीव इंडिपेंडें ने कहा है कि यूक्रेन पर हमले के बाद से रूस अब तक उस पर 500 से अधिक मिसाइलें दागी हैं। पेंटागन के एक अधिकारी ने कहा, रूस प्रतिदिन लगभग दो दर्जन की दर से सभी प्रकार की मिसाइलें दाग रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कीव में लगातार धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। रूस की सेना ने यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट पर शनिवार को ही कब्जा कर लिया था। दूसरी ओर मास्को ने फेसबुक व कुछ विदेशी मीडिया वेबसाइटों को ब्लाक कर दिया है। इसके पीछे रूस का तर्क है कि पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बीच उक्त वेबसाइट फर्जी खबरें चला रहे हैं। रूस ने ये भी कहा है कि उसकी सेना के खिलाफ हथियार उठाने वाले यदि गिरफ्तार हुए तो उन्‍हें युद्धबंदियों वाले अधिकार हासिल नहीं होंगे। उनके ऊपर आप‍राधिक मुकदमा चलाया जाएगा। 

भारत ने वायु सेना की मदद से यूक्रेन में 16.5 टन राहत सामग्री पहुंचाई है। तीन विमानों के जरिए करीब 629 लोगों को भारत भी लाया जा रहा है। यूक्रेन से आपरेशन गंगा मिशन’ के तहत अब तक 11,000 भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वतन वापसी हो चुकी है। इस काम में अब भारतीय वायु सेना के विमानों को भी लगाया गया है। शनिवार को भारतीय वायुसेना का C-17 एयरक्राफ्ट 210 यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिको को रोमानिया के रास्ते लेकर शुक्रवार देर रात हिंडन एयरबेस पहुंचा है। इंडियन एयरफोर्स की दस फ्लाइट से अब तक करीब 2056 लोगों को स्‍वदेश लाया जा चुका है। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!