Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
राजनैतिक-गतिविधियाँ

जनता ने किया बीजेपी का हिसाब, देश ने मोदी को नकारा- राहुल गांधी 

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस की। उन्‍होंने रायबरेली या वायनाड, व‍िपक्ष में या सरकार में रहेंगे,  हर एक सवाल का जवाब द‍िया।  उन्‍होंने कहा, जनता ने भाजपा का ह‍िसाब कर दिया है।  देश ने मोदी को नकार दिया है।  यह चुनाव सिर्फ एक राजनीत‍िक दल के ख‍िलाफ नहीं था।  एक दल, एक गर्वनमेंट स्‍ट्रक्‍चर, सीबीआई, ईडी और जूडिश‍ियरी के ख‍िलाफ हम लड़े।  क्‍योंक‍ि इन संस्‍थाओं को मोदी और अम‍ित शाह ने कैप्‍चर किया।

राहुल गांधी ने कहा, यह लड़ाई संविधान को बचाने की थी।  जब इन लोगों ने हमारे बैंक एकाउंट कैंसिल किए।  कई मुख्‍यमंत्रियों को जेल में डाला तो मुझे यकीन हो गया था क‍ि ह‍िन्‍दुस्‍तान की जनता इनके इस कदम को सफल नहीं होने देगी। जनता को दिल से धन्‍यवाद।  आपने संविधान बचाने का पहला और बड़ा कदम ले ल‍िया है।  हम सरकारी एजेंसियों के ख‍िलाफ लड़े।  जहां भी गठबंधन बना, हम एक होकर लड़े।  कांग्रेस ने देश को एक नया विजन दे दिया है।  हम उनके प्रयासों को सफल नहीं होने देंगे।  हमने जो वादे किए थे, वो पूरे करेंगे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक है।

जो गठबंधन के नेता तय करेंगे, वही आख‍िरी फैसला होगा।  अपने साथियों और सहयोगियों से बात करने के बाद ही हम तय करेंगे कि सरकार बनाने के बारे में क्या करना है।  कांग्रेस अकेली नहीं है।  हमारे साथ कई अन्‍य दल हैं।  उनके साथ बैठक करेंगे, क्‍योंक‍ि सचमुच में आज हमारे पास इसका जवाब नहीं है। रायबरेली या वायनाड, कहां से रहेंगे, इस सवाल के जवाब पर राहुल गांधी ने कहा, सोचकर फैसला लेंगे।  दोनों जगह की जनता ने बहुत प्‍यार दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!