Breaking News :
>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
स्वास्थ

लोग किचन तो साफ करते हैं, मगर रसोई में मौजूद इन 7 गंदी चीजों की सफाई पर नहीं देते ध्यान

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 14 अगस्त 2023, देहरादून। ज्यादातर लोग अपनी रसोई को साफ रखना पसंद करते हैं। कुछ लोग दिन में दो बार तो कुछ लोग दिन में एक बार रसोई साफ करते हैं। कुछ ऐसे भी लोग हैं जो हफ्ते में बस एक दिन रसोई साफ करते हैं। ऐसा देखा जाता है कि लोग किचन तो साफ कर देते हैं, लेकिन उसमें रखी चीजों की सफाई पर ध्यान देना भूल जाते हैं या उनपर ध्यान देना जरूरी नहीं समझते। रसोई में मौजूद कुछ चीजें आपको भले ही साफ दिखाई देती हों, लेकिन इनपर इतने बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जिनसे शरीर में कई बीमारियां लग सकती हैं। आइए जानते हैं कि किचन की ऐसी कौन-कौन सी चीजें हैं, जिनकी सफाई पर लोग अक्सर ध्यान नहीं देते।

किचन की इन चीजों को भी रखें साफ

1. दरवाजे का हैंडल और इलेक्ट्रिक स्विच: बहुत से लोग यह नहीं जानते कि बैक्टीरिया किचन के दरवाजे के हैंडल और इलेक्ट्रिक स्विच से भी आपके शरीर में प्रवेश कर सकते हैं. इसलिए आप जब कभी किचन साफ करें तो इन दो चीजों को साफ करना कभी न भूलें।

2. डिशक्लॉथ: गीले बर्तनों को पोंछने और किचन को साफ करने के लिए आप जिस कपड़े का इस्तेमाल करते हैं. उस कपड़े की सफाई पर ध्यान देना भी बहुत जरूरी है. कई लोग एक ही कपड़े से कई दिनों तक किचन की सफाई करते रहते हैं और उसे धोने की जरूरत नहीं समझते. जबकि ऐसा करने से आपको बचना चाहिए. कोशिश करें कि हर रोज आप किचन क्लॉथ को धोएं।

3. स्पंज: बर्तन धोने के लिए आप जिस स्पंज का इस्तेमाल करते हैं, उसको साफ रखना भी जरूरी है. बहुत से लोग सोचते हैं कि बर्तन धोते वक्त उसपर साबुन लगता है तो वह खुद-ब-खुद धुल ही जाता होगा. लेकिन ऐसा नहीं है. गंदे बर्तनों को मांजने के बाद स्पंज गंदा हो जाता है. यही वजह है कि इसे अलग से धोना बहुत जरूरी है. अगर आप स्पंज को गंदा ही छोड़ देंगे तो बर्तनों पर ई. कोलाई जैसे खतरनाक बैक्टीरिया जमावड़ा लगा सकते हैं।

4. चॉपिंग बोर्ड: सब्जियां काटने के लिए आप जिस चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल करते हैं, उस चॉपिंग बोर्ड को साफ करते रहना जरूरी है. लकड़ी के चॉपिंग बोर्ड पर बड़ी संख्या में बैक्टीरिया हो सकते हैं. यही वजह है कि किचन की सफाई के दौरान चॉपिंग बोर्ड को बैक्टीरिया मुक्त करना न भूलें।

5. फ्रिज: रसोई की सफाई में फ्रिज की सफाई भी शामिल है. क्योंकि फ्रिज में फल-सब्जियों से लेकर खाना तक सब स्टोर किया जाता है. हफ्ते में एक बार या दो बार फ्रिज की सफाई जरूर करें।

6. कचरे का डिब्बा: किचन का वेस्ट आप जिस कचरे के डिब्बे में डालते हैं, उस कचरे के डिब्बे को भी वक्त-वक्त पर साफ करें. क्योंकि कचरे के डिब्बे में कई खतरनाक बैक्टीरिया की मौजूदगी पाई जाती है, जिसके संपर्क में आने से घर के लोग बीमार पड़ सकते हैं।

7. सिंक: किचन के सिंक को भी हर रोज दो बार धुलना चाहिए. एक बार सुबह के वक्त और एक बार रात के वक्त. बर्तनों को मांजने से पहले सिंक को धोएं, तब उसमें बर्तनों को साबुन लगाकर रखें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!