Breaking News :
>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

एक्ट्रेस पायल घोष ने निर्देशक अनुराग कश्यप पर आरोप लगाने के साथ ही कई एक्ट्रेस के लिए नाम, जानें क्या है पूरा मामला

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 सितम्बर 2020, सोमवार। एक्ट्रेस पायल घोष ने निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस ने निर्देशक पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए अन्य एक्ट्रेस का नाम भी इस केस में शामिल किया है। पायल ने अनुराग कश्यप पर आरोप लगाते हुए अपने बयानों में ऋचा चड्ढा, हुमा कुरैशी, माही गिल समेत कई एक्ट्रेस का नाम लिया है। पायल के इन आरोपों के बाद अब ऋचा चड्ढा ने सोशल मीडिया पर जवाब देने के बजाय अपनी लीगल टीम की ओर स्टेटमेंट जारी करवाया है। इस विवाद में अपना नाम शामिल होने के बाद एक्ट्रेस ने पायल के खिलाफ लीगल कार्रवाई का मन बना लिया है।

ऋचा की लीगल टीम की ओर से एक स्टेटमेंट जारी किया गया है। इस स्टेटमेंट में कहा गया है, ‘हमारी क्लाइंट ‘ऋचा चड्डा’, किसी तीसरे पक्ष द्वारा लगाए आरोपों में उनका दोषपूर्ण तरीके से नाम घसीटे जाने की निंदा करती हैं। हालांकि, हमारे क्लाइंट का मानना ​​है कि वास्तव में पीड़ित महिलाओं को हर कीमत पर न्याय मिलना चाहिए, लेकिन ऐसे कानून भी हैं जो यह सुनिश्चित करते हैं कि महिलाएं अपने कार्यस्थल में एक समान खड़ी हों। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि उनके कार्यस्थल पर उनकी गरिमा और स्वाभिमान संरक्षित है।’

स्टेटमेंट में ऋचा की लीगल टीम की ओर से कहा गया है, ‘किसी भी महिला को अन्य महिलाओं को असंतुष्ट, बेनुनियाद, झूठे आरोपों से परेशान करने के लिए अपनी स्वतंत्रता का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। हमारे क्लाइंट ने उचित कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और उनके अधिकारों और उपायों के लिए कानूनी सलाह दी जाएगी।’

कई रिपोर्ट्स के अनुसार, पायल ने कहा है कि जब उन्होंने अनुराग कश्यप की हरकतों का विरोध किया था तो उन्होंने मुझसे कहा कि ये सब तो नॉर्मल बात है। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस मेरे साथ बहुत सहज हैं। पायल का कहना है कि अनुराग ने उनके सामने ऋचा चड्ढा, हुमा कुरैशी, माही गिल समेत कई एक्ट्रेस के नाम लिए थे और कहा था कि ये सब बहुत कंफर्टेबल हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!