Breaking News :
>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम>>‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का पोस्टर जारी, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में लगी भीषण आग, तीन नवजात बच्चों की मौत>>मानसून की चुनौती के बीच चारधाम यात्रा जारी, 48 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा>>रक्षाबंधन समारोह में लगभग 20 हजार बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बाँधा रक्षा सूत्र>>श्री दरबार साहिब पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, जल्द होगा एसएमआई अस्पताल का 100 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान>>रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का मुख्यमंत्री धामी ने दोहराया संकल्प>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को बल: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- एक राष्ट्र-एक चुनाव आज देश की जरूरत>>सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति की तलाश में उतरी SDRF, 2 किलोमीटर दूर मिला शव>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 80 सड़कें बंद; 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार>>उत्तराखंड में आयुष सेतु पोर्टल की शुरुआत, अब ऑनलाइन मिलेंगी कई सुविधाएं>>मसूरी में बारिश के बीच माल रोड पर गिरा पेड़, होटल की छत और रेलिंग क्षतिग्रस्त>>एनईपी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालय तैयार करेंगे समयबद्ध रोडमैप>>बार-बार मांसपेशियों में खिंचाव? सिर्फ थकान नहीं, यह भी हो सकता है कारण>>दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश, दो के नोटिस निरस्त>>12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव>>डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश>>सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश>>देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
ताज़ा खबरेंदेश

पवार ने कहा, ‘मोदी ने साथ मिलकर काम करने का प्रस्ताव दिया था, मैंने ठुकरा दिया’

आकाश ज्ञान वाटिका। ३ दिसम्बर, २०१९ (मंगलवार)। एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें साथ काम करने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्होंने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया। पवार ने यह बयान एक टेलीविजन चैनल से बातचीत में दिया है।

पवार के इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा है कि पवार एक परिपक्व नेता हैं और नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री। इन दो बड़े नेताओं के बीच क्या चर्चा हुई, इसकी जानकारी मुझे नहीं है, लेकिन दो वरिष्ठ नेताओं के बीच हुई किसी बात की इस प्रकार खुलेआम चर्चा करना उचित है क्या?

  • मुनगंटीवार ने कहा कि शरद पवार द्वारा कही गई यह बात एकतरफा है। प्रधानमंत्री इस बात का खंडन करेंगे नहीं। इसलिए ऐसी बातों की सार्वजनिक रूप से चर्चा ही नहीं होनी चाहिए थी। हम लोगों की कोर कमेटी की बैठक में भी इस विषय पर कोई चर्चा कभी नहीं हुई है।

बता दें कि एनसीपी ने 2014 में भाजपा की अल्पमत फडणवीस सरकार को शुरू में बाहर से समर्थन दिया था। इस बार भी माना जा रहा था शिवसेना की नाराजगी के बाद एनसीपी और भाजपा मिलकर सरकार बना सकते हैं। यह संभावना तब सच भी होती दिखाई दी, जब एनसीपी विधायक दल के तत्कालीन नेता अजीत पवार ने देवेंद्र फडणवीस के साथ उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सबको चौंका दिया था।

  • तब भी यही माना जा रहा था कि अजीत पवार ने शरद पवार की ही इच्छानुसार भाजपा से हाथ मिलाया होगा। लेकिन बाद में अजीत पवार अकेले पड़ गए और उनके समर्थक सभी विधायक उनके चाचा शरद पवार के साथ जा बैठे। इस कारण अजीत पवार को उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा, और फडणवीस की सरकार 80 घंटे में ही गिर गई।

राकांपा (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने कहा कि जब मुझे अजीत के समर्थन (फड़नवीस को) की जानकारी मिली तो उद्धव ठाकरे से संपर्क करने वाला मैं पहला व्यक्ति था। मैंने उनसे कहा कि जो हुआ अच्छा नहीं हुआ और उन्हें आश्वस्त किया कि मैं इसे दबा (विद्रोह) दूंगा। जब राकांपा में सभी को पता चला कि अजीत की कार्रवाई को मेरा समर्थन नहीं है तो जो पांच-दस उनके साथ थे उन पर दबाव बन गया।’

  • राकांपा प्रमुख ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि परिवार में किसी ने अजीत पवार से बात की थी या नहीं, लेकिन परिवार में सभी को लगता था कि अजीत ने गलत किया। बाद में मैंने उनसे कहा कि उन्होंने जो किया वह माफी योग्य नहीं है। कोई भी ऐसा करता तो उसे उसके परिणाम भुगतने पड़ते और आप भी अपवाद नहीं हैं। लेकिन साथ ही राकांपा में ऐसा एक बड़ा वर्ग है जिसकी उनमें आस्था है.. क्योंकि वह काम पूरा करते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!