Breaking News :
>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल>>जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी>>मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश>>2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री>>दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत>>‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पवनदीप राजन रहे इंडियन आइडल सीजन-12 के विजेता

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 अगस्त 2021, सोमवार, नैनीताल। देश के लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 का ग्रैंड फिनाले 15 अगस्त को संपन्‍न हुआ। इस सीजन के विनर बने हैं उत्‍तराखंड के चंपावत निवासी पवनदीप राजन। फिनाले में पवनदीप राजन की कड़ी टक्कर अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, शनमुख प्रिया, निहाल तारो और सायली कांबले से थी। वहीं पवनदीप के विनर चुने जाने के बाद से उत्‍तराखंड में जश्‍न का माहौल है। इंटरनेट मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला चल पड़ा है।

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने ट्वीट कर पवनदीप को बधाई देते हुए लिखा है कि उत्तराखण्ड के सपूत जीत की शुाकामनाएं। बाबा केदार से आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। आपने देशभर के लोगों का दिल जीतने के साथ ही उत्‍तराखंड का नाम रोशन किया है।

अरुणिता रहीं फर्स्‍ट नरनअप

शो में शनमुख प्रिया छठे नंबर पर रहीं। उनके बाद पांचवें पर निहाल टोरो हैं। मोहम्मद दानिश चौथे नंबर पर, सायली कांबले सेकंड रनरअप बनीं और अरुणिता जीत से सिर्फ एक कदम दूर फर्स्ट रनरअप बन पाईं। दूसरी ओर पवनदीप की जीत पर उनकी ऑडियंस में बैठी उनकी मां काफी भावुक हो गईं। बता दें कि पवनदीप को अब ‘इंडियन आइडल 12’ की ट्रॉफी के अलावा स्वीफ्ट कार और 25 लाख रुपये भी ईनाम के तौर पर मिल रहे हैं।

गौरतलब है कि ग्रैंड फिनाले एपिसोड में अनु मलिक, सोनू कक्कड़ और हिमेश रेशमिया, उदित नारायण, अलका याग्निक, कुमार सानू, विशाल ददलानी, मीका सिंह, भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया, जय भानूशाली, द ग्रेट खली, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी और जावेद अली भी इनका हौसला बढ़ाने के लिए शो में पहुंचे थे।

पवनदीप को विरासत में मिला है संगीत

पवनदीप राजन ‘इंडियन आइडल 12 के इकलौते ऐसे कंटेस्टेंट हैं जो गाने के साथ-साथ लगभग कोई भी म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजा लेते हैं। पवनदीप को म्यूजिक विरासत में मिली है। उनके पिता सुरेश राजन और ताऊ सतीश राजन ने बचपन से ही उन्हें म्यूजिक सिखाया है। दादा स्व. रति राजन भी अपने समय के प्रसिद्ध लोकगायक थे। पवनदीप राजन उत्तराखंड के चंपावत के रहने वाले हैं। उनके पापा सुरेश राजन कुमाऊं के मशहूर सिंगर हैं। पवनदीप राजन की नानी भी फोक (लोक) सिंगर थीं। इसलिए पवनदीप को सिंगिंग विरासत में मिली है।

वहीं, पवनदीप राजन की बहन ज्योतिदीप भी एक सिंगर हैं। पवनदीप ने बचपन से ही तबला बजाना शुरू कर दिया था। उनके इस हुनर को देख पिता सुरेश राजन ने तबला बजाने के लिए मोटिवेट किया। आज पवनदीप राजन पियानो से लेकर ढोलक, ड्रम, कीबोर्ड और गिटार जैसे कई म्यूजिकल इंस्ट्रमेंट बजा लेते हैं और साथ में आसानी से गा भी लेते हैं।

वायस आफ इंडिया के रह चुके हैं विनर

पवनदीप राजन साल 2015 में रियलिटी शो ‘द वॉइस इंडिया सीजन1’ के भी विनर रह चुक हैं। वहीं से उनके म्यूजिक कॅरियर की शुरुआत हुई थी। पवनदीप राजन न सिर्फ एक अच्छे सिंगर बल्कि कंपोजर और म्यूजिक डायरेक्टर भी हैं। वह कई मराठी और पहाड़ी फिल्मों में भी म्यूजिक दे चुके हैं।

पवनदीप इंडिया ही नहीं बल्कि विदेश में भी कई म्यूजिक कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर चुके हैं। पवनदीप के विनर बनने से पहले ही काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हो गई है। पवनदीप इस सीजन के पहले कंटेस्टेंट हैं जिनके एक मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। बता दें कि पवनदीप राजन एक बैंड के मेंबर भी हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!