Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना की बढ़ी मुश्किलें : पासपोर्ट अथॉरिटीज ने किया पासपोर्ट नवीनीकरण करने से इनकार

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जून 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट एक बार फिर से मुश्किलों में हैं। अब उन्होंने अपना पासपोर्ट रिन्यू न होने को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दरअसल बीते कुछ दिनों में कंगना रनोट कई विवादों में आई हैं, जिसके चलते उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। अभिनेत्री के खिलाफ बांद्रा पुलिस ने राजद्रोह और जानबूझकर नफरत फैलाने का भी मामला दर्ज किया हुआ है। ऐसे में रीजनल पासपोर्ट ऑफिस ने कंगना रनोट का पासपोर्ट रिन्यूअल करने से मना कर दिया है।

जिसके चलते उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है। इस मामले को लेकर मंगलवार को सुनवाई भी होनी है। अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार कंगना रनोट ने कोर्ट में याचिका दायर की है। इस याचिका में उन्होंने कहा है कि वह एक अभिनेत्री हैं, इसलिए उन्हें प्रोफेशनल मीटिंग के लिए देश और विदेश की यात्रा करनी पड़ती है। ऐसे में उन्हें 15 जून से 10 अगस्त तक बूडापेस्ट और हंगरी की जाना है।

कंगना रनोट की फिल्म धाकड़ की सेकेंड शेड्यूल की शूटिंग बाकी है, लेकिन उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की वजह से पासपोर्ट विभाग ने उनका पासपोर्ट रिन्यूअल करने पर आपत्ति जताई है। याचिका में आगे कहा गया है कि कंगना रनोट ने पहले से ही प्रोफेशनल कमिटमेंट्स किए हुए हैं। विदेश में शूटिंग के लिए उनके प्रोडक्शन हाउस ने बड़ा निवेश किया है जहां उन्हें हिस्सा लेना जरूरी है। इसके लिए जरूरी है कि उनका पासपोर्ट रीन्यू कर किया जाए। गौरतलब है कि कंगना रनोट की याचिका की सुनवाई जस्टिस प्रसन्ना बी वारले की डिवीजन बेंच करेगी।

कंगना रनोट के वकील रिजवान सिद्दीकी के अनुसार अभिनेत्री के पासपोर्ट की सीमा इस साल सितंबर में खत्म हो जाएगी। आपको बता दें कि कंगना रनोट और उनकी रंगोली चंदेल के खिलाफ सोशल मीडिया के जरिए साम्प्रदायिक तनाव फैलाने, अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने, बॉलीवुड और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ ट्वीट्स और इंटरव्यूज में अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने के आरोपों को लेकर बांद्रा पुलिस एफआईआर दर्ज की है। इस मामले की सुनवाई जस्टिस एसएस शिंदे और मनीष पिटाले की डिवीजन बेंच कर रही है। पिछले साल अक्टूबर में कंगना रनोट और उनकी बहन रंगोली के खिलाफ बांद्रा पुलिस ने कास्टिंग डायरेक्टर और फिटनेस ट्रेनर मुनव्वर अली सैय्यद की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की थी। बांद्रा पुलिस ने कंगना और उनकी बहन पर आईपीसी की धारा 153 A (धर्म और नस्ल के आधार पर दुश्मनी को बढ़ावा देना), 295 A (जानबूझकर धार्मिक भावनाएं आहत करना) और 124 A (राजद्रोह) के तहत एफआईआर दर्ज की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!