Breaking News :
>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
उत्तर-प्रदेशदेश

एक्वा लाइन मेट्रो में सफर करने वाले यात्री अब व्हाट्सएप के जरिये कर सकेंगे टिकट बुक

एनएमआरसी की तरफ से नंबर होगा जारी 

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 अगस्त 2023, शनिवार, नोएडा। एक्वा लाइन मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही एक और सुविधा मिलने वाली है। घर बैठे या कहीं से भी व्हाट्सएप के जरिये मेट्रो की टिकट बुक की जा सकेगी। इसके लिए एक नंबर जारी किया जाएगा। फिलहाल, मेट्रो स्टेशनों पर नकद, क्रेडिट/डेबिट कार्ड और यूपीआई से भुगतान की सुविधा है। मेट्रो प्रबंधन सहूलियत देकर यात्रियों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। एनएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो से सफर करने के लिए टिकट काउंटर पर आने की जरूरत नहीं पड़े, इसके लिए अब व्हाट्सएप नंबर जारी करने की तैयारी की जा रही है। एनएमआरसी की तरफ से जारी व्हाट्सएप नंबर को मोबाइल में सेव करना होगा।

व्हाट्सएप विकल्प पर जाकर नंबर सर्च करना होगा। इसके बाद इस नंबर पर सेवा का विकल्प चुनना होगा। टिकट के विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको किस स्टेशन से सफर करना है और कौन से स्टेशन पर उतरना है, इसकी जानकारी भरनी होगी। यूपीआई से भुगतान कर टिकट अपलोड किया जा सकेगा। मोबाइल में फीड क्यूआर कोड को स्टेशन के ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) गेट की डिस्प्ले पर टच करना होगा, जिस तरह मेट्रो के स्मार्ट कार्ड को टच करते हैं। गेट खुलने पर प्लेटफॉर्म पर प्रवेश किया जा सकेगा। गंतव्य स्टेशन के एएफसी गेट पर मोबाइल में फीड क्यूआर कोड फिर से टच करना होगा। गेट खुलने पर स्टेशन से बाहर निकल सकेंगे।

फिलहाल, एनएमआरसी के मोबाइल एप पर यह सुविधा उपलब्ध है लेकिन जागरूकता के अभाव में ज्यादा यात्री इसका प्रयोग नहीं करते हैं। मोबाइल एप के जरिये टिकट बुक किया जा सकता है। एक्वा लाइन मेट्रो के जरिये रोजाना करीब 50 हजार यात्री सफर करते हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए सुविधाओं में बढ़ोतरी की जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!