Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के उत्तम मार्दव धर्म दिवस पर सर्वोच्च विनम्रता एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुए विभिन्न कार्यक्रम

[highlight]जहाँ मृदु भाव या नम्रता नहीं है वहाँ धर्म भी नहीं है और वहाँ नियम, व्रत, तप, दान, पूजा इत्यादि जो मानव करता है विनय भाव के बिना सभी व्यर्थ गिनाया जाता है।[/highlight]

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 सितम्बर 2021, शनिवार, देहरादून। पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के उत्तम मार्दव धर्म दिवस की विस्तृत जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी मधुसचिन जैन ने बताया कि आज भी नितप्रतिदिन की तरह 60 गाँधी रोड, जैन धर्मशाला में 108 मुनि श्री विबुद्ध सागर जी एवम क्षुल्लक 105 श्री समर्पण सागर जी महाराज जी के परम् सानिध्य में प्रातः 6:30 अभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम पूजा, 108 दिवसीय णमोकार महामंत्र विधान, साँय 35 मिनट णमोकार मंत्र का पाठ, सामूहिक आरती एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रंखला जैन मित्र मंडल द्वारा प्रश्न मंच एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे सभी जैन बंधुओं ने बढ़चढ़ का प्रतिभाग किया।

इसी क्रम में शहर के अन्य मंदिरों में भी पूजा प्रक्षाल बड़े हर्षोल्लास और आनंद के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। जिसमें सभी जैन बंधु कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए भक्तिभाव से ये पर्व मना रहे है।साथ ही कोरोना महामारी से निजात पाने के लिए प्रार्थना भी की जा रही है

इस अवसर पर108 श्री विबुद्ध सागर जी एवं 105 क्षुल्लक श्री समर्पण सागर जी ने पर्युषण पर्व के उत्तम मार्दव धर्म के दूसरे दिन बताया कि मार्दव धर्म आत्मा अर्थात् निजात्मा स्व-स्वरूप का धर्म है। जहाँ मृदु भाव या नम्रता नहीं है वहाँ धर्म भी नहीं है और वहाँ नियम, व्रत, तप, दान, पूजा इत्यादि जो मानव करता है विनय भाव के बिना सभी व्यर्थ गिनाया जाता है। और कहता है कि मैंने ऐसा किया जो भी किया मैंने किया अन्य कोई भी मेरे समान किया नहीं इस तरह कह कर जो मान कषाय करता है वह अपनी आत्मा को ठगता है और दुनियाँ को भी ठगाया समझना चाहिए। वस्तु शाश्वत नहीं है और न ही सुख प्रदान करने वाली है। अत: वस्तु का अहंकार करके गर्व से फूलना नहीं चाहिये। उस बलशाली रावण को याद करो कि तीन खण्ड का अधिपति था,उसने भी अहंकार के कारण अपने ही हाथों से अपना पतन किया और अपने जीवन को समाप्त किया।

आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जैन भवन मंत्री संदीप जैन ने उत्तम आर्जव धर्म के दिन, 12 सितंबर 2021 को सौरभ सागर सेवा समिति द्वारा प्रातः 10:00 बजे से वैक्सीनेशन कैंप लगाया जाएगा। जिसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोविशील्ड पहली अथवा दूसरी डोज, 18 से 45 वर्ष वाले लोगो को को-वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी।

इस अवसर पर हर्ष जैन (महामंत्री), आशीष जैन अर्जुन जैन (सयोजक), अमित जैन, अजित जैन, नरेश चंद जैन, सुनील जैन, विशद जैन, प्रवीण जैन, अजय जैन, रमेश जैन, संगीता जैन, दीपक जैन, सचिन जैन, राजीव जैन, सार्थक जैन, रवि जैन, सुनीता जैन, आंचल जैन, संजय जैन, अलका जैन, महेंद्र जैन आदि लोग उपस्थित रहें।

पर्युषण महापर्व के उत्तम मार्दव धर्म दिवस
मान महा विष रूप, करहि नीचगति जगत में।
कोमल सुधा अनूप, सुख पावै प्रानी सदा॥
उत्तम मार्दव गुन मन माना, मान करन को कौन ठिकाना।
बस्यो निगोद माहिं तैं आया, दमरी रूंकन भाग बिकाया ॥
रूंकन बिकाया भाग वशतै, देव इक इन्द्री भया।
उत्तम मुआ चान्डाल हूवा, भूप कीडों में गया ॥
जीतव्य जोवन धन गुमान, कहा करै जल-बुदबुदा।
करि विनय बहु-गुन बडे जन की, ग्यान का पावै उदा॥

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!