Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

चम्पावत उप चुनाव : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की रिकार्ड मतों से ऐतिहासिक जीत पर पार्टी नेताओं ने दी शुभकामनायें

“मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड प्रगति के पथ पर अग्रसर रहते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को करेगा हासिल”: रमेश पोखरियाल निशंक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की रिकार्ड मतों से जीत पर पार्टी नेताओं ने उन्हें शुभकामनायें दी

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 जून 2022, शनिवार, देहरादून। चम्पावत उप चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की रिकार्ड मतों से जीत पर पार्टी नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद डॉ० रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड प्रगति के पथ पर अग्रसर रहते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा। उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत के लिए चम्पावत क्षेत्र की जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं और संगठन भी शुभकामनाएं दी हैं।

यह जीत चम्पावत ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की जनता की जीत है : महाराज

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री धामी की ऐतिहासिक जीत पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह जीत चम्पावत ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की जनता की जीत है। इससे चम्पावत समेत समूचे उत्तराखंड का समग्र विकास होगा। उन्होंने कहा कि जनता ने बार फिर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कल्याणकारी नीतियों पर विश्वास व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री धामी ने अपनी सहज नेतृत्व क्षमता और लोकप्रियता के बूते राज्य की जनता के दिलों में जो जगह बनाई है : गणेश जोशी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने अपनी सहज नेतृत्व क्षमता और लोकप्रियता के बूते राज्य की जनता के दिलों में जो जगह बनाई है, उससे पूरे राज्य में भाजपा कार्यकत्र्ता उत्साहित हैं। उधर, चम्पावत उप चुनाव में मुख्यमंत्री की जीत की खुशी में कैबिनेट मंत्री जोशी के न्यू कैंट रोड स्थित कार्यालय में जश्न का माहौल रहा।

चम्पावत की जनता ने मुख्यमंत्री को ऐतिहासिक मतों से जीत दिलाकर मजबूत लोकतंत्र की स्थापना की है : रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि चम्पावत की जनता ने मुख्यमंत्री को ऐतिहासिक मतों से जीत दिलाकर मजबूत लोकतंत्र की स्थापना की है। उन्होंने चम्पावत उप चुनाव में बनबसा मंडल की जिम्मेदारी सौंपने पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ ही मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। साथ ही जीत के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उप चुनाव में जनता ने बता दिया कि वह भाजपा की नीतियों पर विश्वास करती है। परिणामस्वरूप चम्पावत उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी और उसकी प्रत्याशी को शर्मनाक हार हुई। उन्होंने कहा कि उप चुनाव के परिणाम के बाद अब कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं को राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!