Breaking News :
>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>जू-जित्सु (Ju-Jitsu) चैंपियनशिप-2026 में यश सुदी ने जीते स्वर्ण एवं रजत पदक, बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती
ताज़ा खबरेंदेश

संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) के सदस्य इस महीने 5 दिवसीय यात्रा पर जा सकते हैं जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अगस्त 2021, शनिवार, नई दिल्ली। संसद की लोक लेखा समिति इस महीने 5 दिवसीय यात्रा पर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख जा सकती है। सूत्रों ने बताया कि अनुच्छेद 370 निरस्त होने के दो साल बाद दो संसदीय समितियों के इस माह कश्मीर घाटी और लद्दाख का दौरा करने की उम्मीद है। इन संसदीय समितियों में विभिन्न पार्टियों के सांसद शामिल होंगे।

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी की अध्यक्षता वाली लोक लेखा समिति 14 से 18 अगस्त के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के दौरे पर जा सकती है। इस दौरान यह समिति ऊंचाई वाले स्थान पर सुरक्षा कर्मियों को कपड़े और भोजन मुहैया कराए जाने की जांच करेगी।

सूत्रों के अनुसार, लोक लेखा समिति (पीएसी) के सदस्य श्रीनगर, द्रास, करगिल और लेह का दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि समिति के सदस्य 15 अगस्त को करगिल में होंगे और वहां राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे।

इसके अलावा कांग्रेस नेता आनंद शर्मा की अध्यक्षता में गृह मामलों पर संसद की स्थायी समिति 17 अगस्त से दोनों केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा शुरू करेगी। इस समिति के एजेंडे में प्रशासन और क्षेत्र के विकास का जायजा लेना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू-कश्मीर के शीर्ष नेताओं से मुलाकात के करीब दो महीने बाद दोनों संसदीय पैनल का यह दौरा हो रहा है। 5 अगस्त, 2019 के बाद 24 जून को केंद्र और जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक नेताओं के बीच पहली उच्च स्तरीय बातचीत हुई थी। केंद्र ने जम्मू और कश्मीर की विशेष स्थिति को रद्द कर दिया और इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!