Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मा० मुख्यमंत्री की महत्वाकांशी परियोजना ग्रोथ सेन्टर, जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में की गई आयोजित

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 23 सितम्बर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में मा० मुख्यमंत्री की महत्वाकांशी परियोजना ग्रोथ सेन्टर, जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आईएलएसपी की ओर से एग्री बिजनेस ग्रोथ सेन्टर कालसी, एसआरएलएम की ओर से एलईडी ग्रोथ सेन्टर थानों, आईटीडीए की ओर से आईटी आधारित ग्रोथ सेन्टर ऋषिकेश, डेयरी विभाग की ओर से डेयरी ग्रोथ सेन्टर लाखामण्डल तथा जलागम विभाग द्वारा एग्री बिजनेस ग्रोथ सेन्टर थानों एवं पुनाह पोखरी एग्री बिजनेस ग्रोथ सेन्टरों द्वारा अभी तक किये गये कार्यों पर समीक्षा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने प्रत्येक ग्रोथ सेन्टर का रिटर्न ऑन इन्वेस्ट किये जाने के निर्देश सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को दिये। साथ ही ग्रोथ सेन्टरों की अद्यतन प्रगति के सम्बन्ध में आवश्यक विचार विमर्श किया गया। उन्होंने क्वालिटी कन्ट्रोल को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इन ग्रोथ सेन्टरों के माध्यम से प्रत्येक गाँव एवं घर को जोड़ा जाना आवश्यक है। उन्होंने एग्री बिजनेस ग्रोथ सेन्टरों को बाजार व्यवस्था तथा गुणवत्ता परक उत्पादन पर विशेष ध्यान दिये जाने को कहा। एसआरएलएम की ओर से एलईडी निर्माण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक से कहा कि दीवाली पर्व पर अधिकाधिक विद्युत लड़ियों का उत्पादन कर उसके बाजार विपणन व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए कामगारों की आर्थिकी बढाने का प्रयास करें। आईटीडीए के अधिकारी को निर्देशित किया कि वे पढे लिखे नौजवानों को आईटी क्षेत्र में वृहद प्रशिक्षण देकर लाभान्वित करें। डेयरी विकास को डाॅग फूड छिरपी का बहुयातत में उत्पाद करने के साथ ही काश्तकारों को लाभान्वित किये जाने की बात कही। उन्होंने जलागम द्वारा चलाये जा रहे एग्री बिजनेस ग्रोथ सेन्टरों के माध्यम से विभिन्न प्रकार के उत्पादों, जिनमें मंडुवा, मक्का, झिंगोरा, हल्दी, पल्लर, अचार आदि में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए उत्पादों को बाजार तक पहुँचाने का भरसक प्रयास को कहा।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रोथ सेन्टरों को समूहों के साथ जोड़ने, वैल्यू चैन को सुदृढ़ करने तथा उत्पादित सामग्री को बाजार तक पहुँचा कर लाभार्थियों की आर्थिकी बढ़ाने का भी प्रयास करें। उन्होंने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को ग्रोथ सेन्टरों के लिए अगली बैठक में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। योजना के संचालन हेतु जनपद स्तर पर महाप्रबन्धक उद्योग जिला उद्योग केन्द्र को नोडल अधिकारी नामित किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने कृषि, उद्यान, पर्यटन,मत्स्य व उद्योग विभागों को नये ग्रोथ सेन्टर के प्रस्ताव तैयार करने को कहा। उन्होंने सभी संचालित ग्रोथ सेन्टरों के क्रियाकलापों की वीडियो तथा फोटोग्राफ्स तैयार करने के भी निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, आईटीडीए ऋषिकेश के एस.के. विश्नोई, सहायक निदेशक डेयरी नरेन्द्र सिंह, उप निदेशक जलागम डाॅ० एस.के सिंह, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी हेमलता पाण्डे तथा अनुश्रवण समिति के सदस्य/सचिव महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र शिखर सक्सेना समेत अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!