Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

ऋषि कपूर की आखिरी व अधूरी फिल्म में परेश रावल आयेंगे नज़र – फिल्म 4 सितंबर, 2021 को होगी रिलीज़

आकाश ज्ञान वाटिका, १६ जनवरी २०२१, शनिवार। क़रीब दो साल तक कैंसर से जूझने के बाद हिंदी सिनेमा के वेटरन एक्टर ऋषि कपूर का 2020 में निधन हो गया था। निधन से पहले ऋषि शर्मा जी नमकीन फ़िल्म की शूटिंग कर रहे थे। फ़िल्म में उनका चंद दिनों का काम बाक़ी था, जिसे पूरा करने के लिए परेश रावल राज़ी हो गये हैं। ऋषि के बचे हुए हिस्सों को परेश पूरा करेंगे।

शर्मा जी नमकीन इसी साल ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर 4 सितम्बर को रिलीज़ होने वाली है। परेश फ़िल्म में वही किरदार निभाएंगे, जो ऋषि कपूर निभा रहे थे। फ़िल्म के प्रोड्यूसर हनी त्रेहन ने मिड-डे से बातचीत में कहा था कि फ़िल्म को पूरा करने के लिए वीएफएक्स के साथ विशेष तकनीक की मदद ली जाएगी, ताकि गुणवत्ता पर कोई असर ना पड़े। इसके लिए कुछ वीएफएक्स स्टूडियो से बातचीत चल रही है। उन्होंने बताया था कि सिर्फ़ चार दिन का काम ही बाक़ी है। फ़िल्म के अधिकतर हिस्सों की शूटिंग पिछले साल जनवरी में पूरा हो गयी थी। अपनी बहन ऋतु नंदा के निधन के फौरन बाद ऋषि ने फ़िल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी। इस फ़िल्म का सह-निर्माण रितेश सिधवानी और फ़रहान अख़्तर कर रहे हैं, जबकि निर्देशन डेब्यूटेंट हितेश भाटिया का है।

ऋषि कपूर का निधन 2020 में अप्रैल महीने में हुआ था, जब देश में कोरोना वायरस पैनडेमिक पूरे उफ़ान पर था। पैनडेमिक की वजह से ऋषि की अंतिम यात्रा भी नहीं निकाली जा सकी। निधन के दिन ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया था, जिसमें 24 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति मिली थी। ऋषि की बेटी रिद्धिमा भी अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकी थीं। ऋषि आख़िरी बार 2019 में रिलीज़ हुई फ़िल्म द बॉडी में पुलिस अफ़सर के रोल में दिखे थे। इस फ़िल्म में इमरान हाशमी ने लीड रोल निभाया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!