Breaking News :
>>शादी की खुशियां बदलीं मातम में, अमेरिकी हवाई हमले में 5 की मौत>>‘हुंकार: द रोर’ का टीजर हुआ रिलीज़>>अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी>>उत्तराखंड में मान्यता विहीन मदरसों पर प्रशासन का शिकंजा, रुद्रपुर में एक और मदरसा सील>>स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर किया जा रहा था अनाधिकृत निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग की कार्रवाई>>चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी>>संभावित संक्रामक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश>>15 सितंबर से शुरू होगा बदरी-केदार यात्रा का दूसरा चरण, तैयारियों में जुटी बीकेटीसी>>महिलाओं को एआई और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, ऋषिकेश में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित>>भारत-नेपाल सीमा पर शहीद स्मारक और विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन>>जनपदों में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए आदेश>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष उठाए प्रदेश के कृषि हित से जुड़े मुद्दे>>भारी बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, एसडीएम और तहसीलदार ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण>>विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं डीएम, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई>>संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>टनकपुर में ‘खेल महाकुंभ 2026’ का भव्य आगाज>>ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता में झलकेगा विकसित भारत का संकल्प- डाॅ. धन सिंह रावत>>रूस के ताबड़तोड़ ड्रोन-मिसाइल हमले से दहला यूक्रेन, 12 लोगों की मौत>>देहरादून की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, 15 सितंबर से युद्धस्तर पर शुरू होगा काम>>मामूली सर्दी-जुकाम समझकर न करें नजरअंदाज, ये लक्षण हो सकते हैं साइनस संक्रमण के संकेत
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में चढ़ते पारे ने बढ़ाई बेचैनी, दस मई से होगी बारिश

देहरादून। उत्तराखंड में चढ़ते पारे ने मैदान से लेकर पहाड़ों तक बेचैनी बढ़ा दी है। आगामी शुक्रवार शाम तक प्रदेश को मौसम से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि 10 मई देर शाम से 11 मई तक प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों मे तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है। इससे पारे की रफ्तार पर भी अंकुश लगेगा।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान जसपुर में 41.3 डिग्री रिकार्ड किया गया जो इस वर्ष तक अभी तक सर्वाधिक तापमान है। चिलचिलाती धूप से पहाड़ और मैदान दोनों बेचैन हैं। पर्वतीय शहरों में उत्तरकाशी सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है।

दून में तेज धूप के कारण सुबह 11 बजे ही दून का अधिकतम तापमान 31 डिग्री पहुंचा गया। इससे बाजार में आवाजाही काफी कम रही। गत दिवस दोपहर एक बजे पारा 37.4 डिग्री पहुंच गया और दोपहर ढाई बजे तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान शहर की सड़कें सूनी नजर आई।

इस सीजन में  30 अप्रैल को दून का सर्वाधिक तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मसूरी का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 10 मई शाम के बाद अगले 24 घंटे तक पहाड़ी क्षेत्रों में कही-कही 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चला सकती है और बारिश हो सकती है। जिससे पारे मे कमी दर्ज होने की उम्मीद है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर—————-अधितम———-न्यूनतम

देहरादून————-38.4————–20.8

मसूरी—————-25.9————–16.2

नई टिहरी———–27.0————–16.8

हरिद्वार————-38.8————–21.1

उत्तरकाशी———–35.3————-11.6

जोशीमठ————–25.7————12.2

अल्मोड़ा—————32.9————08.4

नैनीताल—————27.0————21.0

पंतनगर—————-39.9———–17.4

पिथौरागढ़————–31.2———–12.4

मुक्तेश्वर—————27.6———–13.7

चंपावत——————25.8———-12.1

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!