Breaking News :
>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
देश

पंडित धीरेंद्र शास्त्री को मिली जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग नाम की मेल आईडी से आया मैसेज

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 दिसम्बर 2023, रविवार, छतरपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि लारेंस विश्वनोई गैंग नाम की मेल आईडी से उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। आरोपी ने इसमें 10 लाख रुपए की मांग की थी। छतरपुर जिले की बमीठा पुलिस ने आरोपी को बिहार के पटना से गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि यह मामला संगीन था। इसलिए इसमें एनआईए और इंटरपोल की भी मदद ली गई।

खजुराहो के एसडीओपी सलिल शर्मा ने बताया कि, इस साल 19 अक्टूबर को बागेश्वर धाम महाराज की जीमेल आईडी पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने लॉरेंस विश्ननोई गैंग के नाम से धमकी दी थी। इसमें धमकी देने वाले ने ईमेल में लिखा था कि हमें दस लाख रुपये दीजिए, अन्यथा आपकी जान को खतरा हो जाएगा।

20 अक्टूबर को उनके प्रतिनिधि ने थाना बमीठा में इसकी लिखित शिकायत की। उनकी शिकायत पर पुलिस ने तुरंत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 382 में मामला दर्ज किया। चूंकि अपराध बेहद गंभीर प्रवृत्ति का था, इसलिए एसपी अमित सांघी ने तुरंत इस मामले में स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया। इसमें साइबर सेल को भी शामिल किया गया। एसपी सांघी ने इस मामले में सभी थानों को और अधिकारियों को जानकारी दी।

इस मामले में राज्य स्तरीय एजेसियों, एनआईए और इंटरपोल को भी शामिल किया गया। इन सबके सहयोग से धमकीभरे ईमेल की जानकारी हासिल की। इस बीच जब आरोपी को ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला तो उसने 22 अक्टूबर को फिर धमकी दी। हमने इस ईमेल को भी ट्रेस किया। तब पता चला कि आरोपी बिहार की राजधानी पटना का रहने वाला है। इसके बाद हमने अपनी टीम को वहां भेजा और आरोपी को गिरफ्तार किया। हमारी टीम ने आरोपी द्वारा इस्तेमाल किए गए सारे उपकरण, मोबाइल, सिम, गैजेट भी जब्त कर लिए। उसके बाद हमने 9 दिसंबर को पूरी जानकारी और डायरी के साथ न्यायालय में पेश किया। यहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम आकाश शर्मा है। वह टेक्नोलॉजी का अच्छा जानकार है। उसने बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से पैसा लेने के लिए लॉरेन्स विश्वनोई गैंग नाम से मेल आईडी बनाई। पुलिस का कहना है कि आरोपी पेशे से जालसाज है। उसकी उम्र महज 23 वर्ष है। यह लॉरेन्स विश्वनोई गैंग का फॉलोवर भी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!