Breaking News :
>>हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
उत्तराखण्डसामाजिक गतिविधियाँ

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर देहरादून में विभिन्न स्थानों पर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किये गए

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। आज, बुधवार, २५ सितम्बर २०१९ को प्रदेश की राजधानी, देहरादून में विभिन्न स्थानों पर, भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए, देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा की प्रेरणा देने वाले प्रखर राष्ट्रवादी, अद्वितीय संगठनकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित करने हेतु अनेक सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किये गए।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री साथ देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा, राजपुर विधायक खजान दास, भाजपा प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल, राज्य मंत्री रविन्द्र कटारिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता आदित्य कुमार, विशाल गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष रंजीत भंडारी, चंद्रशेखर शर्मा आदि अनेक लोग उपस्थित रहे तथा सभी उपस्थित जनों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण का उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा वहाँ उपस्थित स्कूली बच्चों को उपहार स्वरुप स्कूलबैग भेंट किये गए।

 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का राजनीतिक दर्शन भारतीय चिंतन पर आधारित था। उनका मानना था कि देश तभी खुशहाल व समृद्ध हो सकता है, जब समाज के अन्तिम पंक्ति पर खड़े गरीबों का उत्थान हो। गरीबों के कल्याण के लिए वे निरन्तर प्रयासरत रहे। वे एकात्म मानव दर्शन की परिकल्पना को लेकर आगे बढ़े। पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि अन्त्योदय की परिकल्पना को लेकर जो उन्होंने प्रयास किये, इस दिशा में समाज के अन्तिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच हो। केन्द्र व राज्य सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय द्वारा दिये गये जीवन दर्शन का अनुसरण करते हुए समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं।——–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में पं.दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत, मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, विधायक खजानदास, भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, भाजपा प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल, पुनीत मित्तल आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

 

आज, बुधवार, २५ सितम्बर २०१९ को पंडित दीनदयाल की जयंती पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की उपस्थिति में कैंट विधानसभा में आयोजित भवन एवं सन्ननिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के लाभार्थी शिविर में श्रमिकों को साईकल, सिलाई मशीन, लालटेन, कम्बल, छाता व सैनेट्री पैड वितरित किये गए । कार्यक्रम में कैंट विधायक हरवंस कपूर के साथ ही कई अन्य वरिष्ठ नेता एवं आम जान उपस्थित रहे।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!