Breaking News :
>>देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग>>तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर>>डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित>>आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त>>उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या>>नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं>>पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं>>देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन>>ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री>>‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज>>ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात>>आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल>>महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत>>ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान>>गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई>>ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
उत्तराखण्डदेहरादून

एक असाधारण विचारक और बुद्धिजीवी के रूप में जाने जाते थे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी : महेंद्र भट्ट

एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवादी एवं महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी कोउनकी जयंती पर भाजपा द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किए गए

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 25 सितम्बर 2023, देहरादून। एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवादी एवं महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा उनको अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसी क्रम में आज 25 सितंबर 2023 को भारतीय जनता पार्टी अंबेडकर नगर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्क में पंडित दीन दयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।

मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट उपस्थित रहें, उन्होंने पंडित जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी कार्यकर्ता बंधुओं से कहा कि “मैं पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देता हूँ। अंत्योदय और गरीबों की सेवा पर उनका जोर हमें प्रेरणा देता रहता है। उन्हें एक असाधारण विचारक और बुद्धिजीवी के रूप में भी व्यापक रूप से याद किया जाता है।”

भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि “पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की आज जयंती है, वह रोजगार के समर्थक थे। केंद्र सरकार ने उनके नाम पर कई योजनायें भी चला रखी हैं। उनकी जयंती पर भाजपा द्वारा प्रत्येक बूथ पर विचार गोष्ठी व श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।”

मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि समाज में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए पं० दीनदयाल उपाध्याय समर्पित थे, इसलिए उनकी याद में 25 सितंबर को अंत्योदय दिवस मनाते हैं।

माल्यार्पण के पश्चात समस्त उपस्थित जनों द्वारा वृक्षारोपण कर दीनदयाल जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर, पूर्व राज्यमंत्री रविन्द्र कटारिया, महानगर उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल, अभिषेक नौडियाल, विपिन खंडूरी, गोपाल पुरी, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चित डावर, अल्पसंखयक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर जैन, गुरप्रीत सिंह, मंडल मंत्री दीपक जेठी, नंदी आर्य, प्रवीण शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष नवीन कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्षा अंशिता शर्मा, निखिल टेश्वर, मीडिया प्रभारी संजीव विज, सोशल मीडिया संयोजक राहुल पंवार, पार्षद मनोज जाटव, विमला गौड़, शक्ति केंद्र संयोजक लव अग्रवाल, सत्यम शर्मा, सूची थपलियल, मंजू चौहान,रईस अंसारी, धर्मेंद्र ढोडी उपस्थित रहें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!