Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने निदेशालय पंचायतीराज में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

समीक्षा बैठक में पंचायतों में मूलभूत सुविधायें विकसित करने पर जोर

पंचायत राज मंत्री महाराज ने दिये रिक्त पदों को भरने के दिये निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 अप्रैल 2022, शुक्रवार, देहरादून। प्रदेश के पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को निदेशालय पंचायतीराज में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

प्रदेश के पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को सहस्त्रधारा रोड स्थित पंचायतीराज निदेशालय में विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर उन्हें योजनाबद्ध तरीके से प्रदेश के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए रोड मैप तैयार करने को कहा है। इस दौरान उन्होने सभी जनपदों के जिला पंचायत राज अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से त्रिस्तरीय पंचायतों में मूलभूत सुविधायें के विकास पर चर्चा की।

पंचायत राज मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों से कहा कि पंचायतों में अच्छे आदर्श स्कुल अस्पताल एवं मूलभूत ढांचा विकसित किया जाना बेहद जरूरी है।

उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों को नेटवर्किंग सुविधा से जोड़ने, पंचायतों में कौशल एवं क्षमता विकास प्रशिक्षण के माध्यम से आजीविका संवर्धन को प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों द्वारा उन्हें विभागीय ढांचे से भी अवगत कराया गया। पंचायत मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि पंचायतों में रिक्त पदों यथा अवर अभियन्ता, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत के रिक्त पदों को भरने तथा पंचायतों में डाटा एण्ट्री आपरेटरों की नियुक्ति करने के निर्देश दिए गए।

पंचायत मंत्री ने 15 वें वित्त आयोग की धनराशि के उपयोग में पंचायतों में स्कूलों एवं आंगनबाडी केन्द्रों की मरम्मत को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। साथ ही पंचायतों में किसानों को कृषि सम्बन्धी जानकारियां उपलब्ध कराने के लिए बल्क मैसेंजिंग जैसी तकनीकी का प्रयोग करने के निर्देश दिए गए। इसके उन्होने पंचायत प्रतिनिधियों एवं कार्मिकों के क्षमता विकास हेतु अन्य प्रदेशों यथा हिमाचल, सिक्किम, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, आदि राज्यों में हुए उत्कृष्ठ कार्यों के अध्ययन भ्रमण आयोजित करने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में पंचायतीराज विभाग के सचिव नितेश कुमार झा, अपर सचिव नितेश भदौरिया, निदेशक बंशीधर तिवारी, संयुक्त निदेशक राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी, उप निदेशक मनोज कुमार तिवारी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!