Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
देश

आतंकवाद के मुद्दे पर फिर सामने आया पाकिस्तान का दोहरा चरित्र

अफगानिस्तान के तालिबान का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल बुधवार को इस्लामाबाद का दौरा करेगा। पाकिस्तानी पीएम इमरान खान के निमंत्रण पर तालिबान पाकिस्तान का दौरा कर रहा है। तालिबानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उसके उप-नेता मुल्ला अब्दुल गनी बरादर करेंगे। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि तालिबानी प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद में पाकिस्तानी पीएम इमरान खान से मुलाकात करेगा या नहीं।

एक तरफ तो पाकिस्तान अपने देश में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कहता है और दूसरी ओर वह अपने देश में तालिबान के आकाओं की आगवानी कर उनसे बातचीत करने जा रहा है। ये आतंकवाद पर पाकिस्तान के दोहरे रवैये की पोल खोल रहा है। पाकिस्तान एक आतंक परस्त देश है और वो किसी कदर आतंकवादियों को पनाह देता है ये किसी से नहीं छिपा है। पाकिस्तान ने  भारत के खिलाफ कई हमलों के लिए आतंकी भेजे हैं और आज भी पाकिस्तान इसी में जुटा हुआ है।

तालिबानी आतंकियों का समर्थक पाकिस्तान

1990 के दशक की शुरुआत में अफगानिस्तान के गृह युद्ध के बीच पाकिस्तान ने तालिबान का समर्थन किया था, जिसके बाद उसके समर्थन में तालिबान, अफगानिस्तान के अंदर फलता-फूलता रहा। अमेरिका और अमेरिकी समर्थित अफगान सरकार ने कई बार ये बात रही है कि पाकिस्तान ने तालिबानी आतंकवादियों के लिए अपना समर्थन बनाए रखा है। पाकिस्तान, अफगानिस्तान में भारत के प्रसार को रोकने के लिए तालिबानी आतंकियों का सहारा लेता है। हालांकि पाकिस्तान ने हमेशा इस आरोपों से इनकार किया है।

भारत का तालिबान को लेकर रुख

तालिबान की बात की जाए तो वह पाकिस्तान के नजदीक है। इस वजह से तालिबान भारत के खिलाफ होने वाली गतिविधियों का कहीं ना कहीं हिस्सा जरूर बनता है। अगर भारत, पाकिस्तान के खिलाफ कुछ करता है ऐसे हालात में तालिबान भी हमारा दुश्मन हो जाएगा। ऐसा कहा जाता है कि अमेरिका और तालिबान के बीच शांति वार्ता में भारत की कोई भूमिका नहीं है लेकिन भारत अभी इसपर पूरी तरह से शांत बैठा है। भारत  अपने समय का इंतजार कर रहा है।

लेकिन भारत, अफगानिस्तान के विकास में लगातार सहयोग करता आया है। भारत ने बीते कई सालों से अफगानिस्तान में शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी तमाम मूलभूत सुविधाओं में सहायता दी है।

शांति वार्ता पर हो सकती है चर्चा

तालिबान के एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि तालिबान का प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान से मुलाकात में अमेरिका के साथ शांति वार्ता रद होने के पीछे के कारणों को बताएगा। अमेरिका और तालिबान ने कहा कि पिछले महीने वे कुछ अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों और अफगान सरकार के बीच चिंता के बावजूद एक समझौते पर पहुंचने के करीब थे। लेकिन इसी बीच एक अमेरिकी सैनिक की तालिबानी हमले में मौत के बाद वहां फिर से संघर्ष के हालात पैदा हो गए और इसने इस्लामी आतंकवादी गुटों के फिर से शुरू होने का रास्ता खोल दिया।

बता दें, काबुल में एक अमेरिकी सैनिक समेत 11 अन्य लोगों की मौत होने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पिछले महीने तालिबान के साथ शांति वार्ता को रद कर दिया था।तालिबान के एक अधिकारी ने कहा कि तालिबान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की हाल ही में न्यूयॉर्क में एक बैठक से पहले ट्रम्प के साथ मुलाकात करने की योजना बनाई, ताकि वह राष्ट्रपति को फिर से बातचीत के लिए मनाने की कोशिश करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!