Breaking News :
>>जनता दर्शन में 10 शिकायतों पर सुनवाई, अपर जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश>>सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक अफवाह को महाराज ने बताया आधारहीन>>जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं- डीएम>>वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन>>19 साल के रितेश पाल ने जीता ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 का खिताब>>‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नंदा की चौकी आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम>>दिल्ली-NCR की दुष्कर्म घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, निर्भया कांड की यादें हुईं ताजा>>कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचाया>>भारतीय दवा कंपनियों के लिए खुशखबरी, अमेरिका में इन दवाओं पर नहीं लगेगा टैरिफ>>एशियन गेम्स 2026- भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल रद्द, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत>>सिंहस्थ 2028 की तैयारी में उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर तनाव, भारी पुलिसकर्मी तैनात, हाईकोर्ट में सुनवाई आज>>चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर 1500 यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया गौरीकुंड>>दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी>>रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग>>परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति>>कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश
देश

पाकिस्तान ने कश्मीर के साथ-साथ अयोध्या मामले पर भी झूठ बोला

कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा है। उसने एक बार फिर अतंरराष्ट्रीय मंच पर इस मुद्दे को उठाने की कोशिश की और एक बार फिर उसे जमकर लताड़ लगी। यही नहीं पाकिस्तान ने इस दौरान अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले को भी यहां उठाने की कोशिश।UNESCO के 40 वें जनरल कांफ्रेंस में पाकिस्तान द्वारा उठाए गए दोनों मुद्दों पर भारत ने जमकर उसे खरी खोटी सुनाई। उसने कहा कि पाकिस्तान द्वारा गढ़े गए भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप है, जो बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

एक भारतीय अधिकारी ने यहां 40 वें यूनेस्को सामान्य सम्मेलन – सामान्य नीति बहस को संबोधित करते हुए कहा, ‘अध्‍यक्ष महोदय, हम पाकिस्तान के दुष्प्रचार का खंडन करते हैं। पाकिस्तान अपने  मनगढ़ंत झूठ से भारत को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। हम भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अयोध्या मामले में दिए गए फैसले पर पाकिस्तान की ओर से की गई अनुचित टिप्पणियों की निंदा करते हैं। यह पूरी तरह से भारत का आंतरिक मामला है और पाकिस्तान को इसमें दखल देने का कोई हक नहीं है।’

भारत की ओर से यह कड़ी टिप्पणी पाकिस्तान के शिक्षा मंत्री शफाकत महमूद द्वारा अयोध्या मामले पर भारत के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अपनी नाराजगी व्यक्त करने के बाद आई, जिसमें उन्होंने कहा कि यह फैसला यूनेस्को धार्मिक स्वतंत्रता के मूल्यों के अनुरूप नहीं था।

आतंकवाद का सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक है पाकिस्तान

इसके जवाब में,भारतीय अधिकारी ने कहा कि भारत के लिए जीवन का अधिकार(Right To life) सबसे महत्वपूर्ण मौलिक अधिकार है। विश्व स्तर पर इस अधिकार के लिए सबसे बड़ा खतरा आतंकवाद से है और पाकिस्तान इसका सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक है। पाकिस्तान के राजनीतिक दृष्टिकोण आतंकवादी हिंसा में निहित हैं और इसके वैश्विक जुड़ाव को आतंकवाद के मुख्य धारा के रूप में परिभाषित किया गया है।

कश्मीर मुद्दे पर करारा जवाब

पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर मुद्दा उठाने की कोशिश की। इश पर जवाब देते हुए भारतीय अधिकारी ने कहा, ‘जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश हमेशा से हमारा अंग रहा है और हमेशा भारत का अभिन्न अंग रहेगा और इसमें गुलाम कश्मीर (Pok) भी शामिल है, जो वर्तमान में पाकिस्तान के अवैध और जबरन कब्जे में है।’

पाकिस्तान की बौखलाहट

गौरतलब है 5 अगस्त के भारत सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और इसे दो हिस्से में बांटने का फैसला किया था। इससे पाकिस्तान बौखला गया और इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश करता रहता है। पाकिस्तान ने जब भी ऐसा किया है उसने मुंह की खाई है। पाकिस्तान के झूठ पर उसे किसी का साथ नहीं मिला।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!